निगम चुनाव से पहले फर्जी मतदाताओं का मुद्दा: कांग्रेस का आरोप डेढ़ लाख फर्जी मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज; भाजपा की कठपुतली बनकर काम कर रहे अधिकारी

निगम चुनाव से पहले फर्जी मतदाताओं का मुद्दा: कांग्रेस का आरोप डेढ़ लाख फर्जी मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज; भाजपा की कठपुतली बनकर काम कर रहे अधिकारी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Congress’s Charge Is Being Made By The District Administration BJP At The Behest Of The District Administration BJP

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रेसीडेंसी पर की ऑब्जर्वर से मुलाकात

  • फर्जी मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस लगातार आरोप

सोमवार को कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ताओं ने रेसीडेंसी कोठी पर भोपाल से आए चुनाव आब्जर्वर से मुलाकात कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। कांग्रेस का आरोप था कि मतदाता सूची में लगभग एक लाख 50 हजार फर्जी मतदाताओं के नाम दर्ज है। इसके बाद ऑब्जर्वर अजय शर्मा ने आश्वासन दिया है कि इस शिकायत की पूरी जांच की जाएगी। उसके बाद आएगी की कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा कि यदि उनकी बात को स्वीकार नहीं किया गया तो इस मामले को लेकर हाईकोर्ट जाएंगे।

जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए बाकलीवाल ने कहा कि वह कई दिन से ही कह रहे हैं कि जिला प्रशासन पूरी तरह से भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। बीजेपी कार्यालय के इशारे पर प्रशासन कठपुतली की तरह काम कर रहा है। मतदाता सूची में पूरी तरह से गड़बड़ी करने का प्रयास किया जा रहा। सांवेर उपचुनाव को लेकर भी सवाल खड़े करते हुए बाकलीवाल ने कहा कि उस समय भी हमारे प्रत्याशियों ने लगातार आब्जर्वर के सामने अपनी शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन उसका निराकरण नहीं होने के कारण ही कांग्रेस की पराजय हुई है।

मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस लगातार आरोप लगा रही है। वही मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर कई बार शिकायतें भी कर चुकी है। इसी के चलते रिटायर्ड IAS अजय शर्मा ऑब्जर्वर के रूप में इंदौर आए है। ऑब्जर्वर अजय शर्मा ने आश्वासन दिया है कि इस शिकायत की पूरी जांच की जाएगी। उसके बाद आएगी की कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका पर भी सवालिया निशान लगाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी सरकार के दबाव में आकर फर्जी मतदाताओं को बढ़ावा दे रहे है। सत्ता पक्ष को चुनाव जिताने में सहयोग कर रहे है। अब देखना होगा कि कांग्रेसियों की शिकायत को चुनाव आयोग कितना गंभीरता से लेता है।

खबरें और भी हैं…



Source link