Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बरेठा रोड पर सड़क हादसे के बाद घायल पड़े दो युवक, इनकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है
- बरेठा पुलिस चौकी के पास सोमवार सुबह हुआ हादसा
- घायलों में दो ही हालत गंभीर बताई गई है
तेज रफ्तार कंटेनर के चालक की अचानक झपकी लग जाने से तीन लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ गई। अनियंत्रित होकर कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े डंपर फिर ट्रक में टक्कर मारी और पेड़ से जा टकराया। हादसे में डंपर और ट्रक में सवार तीन लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस का मामले की सूचना दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है जिनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना सोमवार सुबह भिंड रोड पर बरेठा पुलिस चौकी के पास की है। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है चालक फरार है।
भिंड रोड पर हादसे के बाद खड़े क्षतिग्रस्त टक्कर, इनको क्रेन से हटवाया गया है
सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया ने बताया कि सोमवार सुबह भिण्ड की तरफ से आ रहे कंटेनर नंबर UP 21 DN-1349 का चालक जब बरेठा चौकी के पास पहुंचा तो उसकी अचानक झपकी लग गई। जिससे उसका वाहन की गति से नियंत्रण हट गया। जिससे कंटेनर सड़क पर लहराया और एक दूसरे किनारे पर खड़े ट्रक नंबर MP 06 HC-2227 में टक्कर मार दी। इसके बाद भी चालक रूका नहीं और उसने पास ही खड़े डंपर नंबर MP 09 HE-6359 में भी टक्कर मार दी। दोनों वाहनों को टक्कर मारने के बाद चालक ने पेड़ मे टक्कर मारी और गाड़ी से कूदकर भाग गया। हादसे का पता चलते ही पुलिस व DIAL 100 में पदस्थ पायलट लोकेन्द्र सिंह, आरक्षक मोहन हिण्डोलिया, अर्जुन मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए पहुंचाया। ट्रक और डंपर में तीन लोग घायल हुए हैं। एक की पहचान मुरैना निवासी जीतू के रूप में हुई है। दो की हालत नाजुक होने पर पहचान नहीं हो सकी है।
समय पर उपचार मिलने से बची जान
हादसे में घायल ट्रक व डंपर चालक गंभीर घायल हो गए और मौके पर पहुंची पुलिस की डायल 100 ने बिना समय गंवाए घायलों को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। जिस कारण समय पर उपचार मिलने से उनकी जान बच गई। थोड़ी भी देर होने की स्थिति में इनमें से किसी की भी मौके पर ही जान जा सकती थी।