शिप्रा में डूबा किशोर: दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था, तैरने भी नहीं आता था, अंधेरा होने पर रात 7 बजे तलाशी अभियान रोका गया

शिप्रा में डूबा किशोर: दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था, तैरने भी नहीं आता था, अंधेरा होने पर रात 7 बजे तलाशी अभियान रोका गया


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • Teenager Drowned In Shipra With Friends In Ujjain, Search Operation Stopped At Seven In The Evening

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शिप्रा में डूबे किशोर की तलाश जारी

  • दोस्त ने शोर मचाया तो पंप कर्मचारी पहुंचे पर निकाल नहीं पाए

उज्जैन में इंदौर रोड स्थित त्रिवेणी क्षेत्र में सोमवार को दोपहर को 15 साल का किशोर शिप्रा में दोस्तों के साथ नहाने के दौरान डूब गया। हादसा त्रिवेणी स्थित नर्मदा-शिप्रा लिंक योजना की नागफनी के पास हुआ। किशोर को ठीक से तैरना भी नहीं आता था। शाम सात बजे तलाशी अभियान रोक दिया गया।

शक्करवासा निवासी शेखर ठाकुर (15) सोमवार दोपहर को दोस्त मनीष व एक अन्य के साथ शिप्रा नदी में नहाने गया था। नर्मदा-शिप्रा लिंक की नागफनी के समीप नहाने के दौरान शेखर गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। दोस्त मनीष के शोर मचाने पर पाइप लाइन पर तैनात कर्मचारी वहां पहुंचा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। गांव के लोग भी इकठ्‌ठा हो गए। उन्होंने भी पुलिस व तैराकों के साथ नदी में काफी देर तक शेखर को तलाशा लेकिन उसका पता नहीं चला।

नागझिरी थाना टीआई जेयसी बरडे ने बताया कि शाम 7 बजे तक टीम ने नदी में बालक को तलाशने का प्रयास किया पर वह नहीं मिला। अंधेरा होने से रेस्क्यू टीम को रोका गया। सुबह वापस से खोजबीन की जाएगी। शेखर के माता-पिता भी यहां नहीं है। घर पर मौजूद शेखर के भाई से पता चला कि वे गुना रिश्तेदार के यहां गए है।

खबरें और भी हैं…



Source link