BHOPAL : राम जन्मभूमि पूजन के बयान के बाद बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर को फोन पर मिल रही है धमकी | bhopal – News in Hindi

BHOPAL : राम जन्मभूमि पूजन के बयान के बाद बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर को फोन पर मिल रही है धमकी | bhopal – News in Hindi


भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने इस मामले की रिपोर्ट कमला नगर थाने में दर्ज करवा दी है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने इस मामले की रिपोर्ट कमला नगर थाने में दर्ज करवा दी है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

भोपाल. भोपाल (Bhopal) से बीजेपी सांसद (bjp mp) प्रज्ञा सिंह ठाकुर (pragya singh thakur) को धमकी मिली है. ये धमकी उन्हें फोन पर दी गयी.प्रज्ञा ठाकुर ने पुलिस (police) में इसकी रिपोर्ट दर्ज करा दी है. पुलिस फोन नंबर के ज़रिए आरोपी की तलाश कर रही है.

भोपाल की बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर को फोन कॉल पर धमकी दी जा रही है.उनके पास अज्ञात फोन नंबर से कई कॉल आए और उन्हे धमकाया गया. बताया जा रहा है कि फोन करने वाले ने राम मंदिर भूमि पूजन सहित कई मुद्दों का ज़िक्र करते हुए प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयानों से नाराज होकर धमकी दी.सूत्रों के मुताबिक धमकी देने वाले ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर के अलावा भाजपा के कई बड़े नेताओं के लिए भी अभद्र भाषा का उपयोग किया.

थाने में रिपोर्टभोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने इस मामले की रिपोर्ट कमला नगर थाने में दर्ज करवा दी है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इससे पहले कुछ माह पूर्व प्रज्ञा ठाकुर के घर डाक से एक लिफाफा पहुंचा था जिसमें संदिग्ध सफेद पाउडर था और उन्हें धमकी दी गयी थी. बाद में आरोपी महाराष्ट्र से पकड़ा गया था. वो मामला आरोपी के पारिवारिक कलह का था. उसने अपने परिवार को फंसाने के लिए ये तरीका अपनाया था. (जीतेन्द्र शर्मा का इनपुट) 





Source link