- Hindi News
- Local
- Mp
- In Chhindwara, In Unilateral Love, A Young Man Stabbed A Minor Girl To Death, Then Strangled Herself, Nagpur Referee
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
छिंदवाड़ा9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
युवक को घायल अवस्था में नागपुर रैफर किया गया है।
जिले के सौंसर में एकतरफा प्रेम के चलते युवक ने नाबालिग लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद का भी गला रेत लिया। घायल अवस्था में उसे नागपुर रैफर किया गया है, जहां हालत नाजुक बनी हुई है। वारदात मंगलवार सुबह 11 बजे की है।
सौंसर के वार्ड क्रमांक 4 में रहने वाली 17 वर्षीय लड़की सुबह करीब 11 बजे शौच के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान विक्की (24) पुत्र सुभाष हेडाऊ ने उसे अकेला पाकर चाकू मार दिया। उसने शरीर पर कई वार किए। इसके बाद खुद का गला भी काट लिया। चीख सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पुलिस पर भी युवक ने पथराव किया।
काफी मशक्कत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल विक्की को प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रैफर कर दिया। बताया जाता है कि युवक लड़की से एकतरफा प्रेम करता था। वह मूंगफली बेचता था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
-
DSP ने की खुदकुशी: PHQ में तैनात थे, जुलाई से नहीं जा रहे थे ऑफिस; धार जिले में गांव के पुश्तैनी घर में पड़ोसियों ने फंदे पर झूलते देखा

- कॉपी लिंक
शेयर
-
सिंधिया के भाजपा में एक साल होने पर सियासत: सिंधिया का राहुल पर पलटवार; बोले- जितनी चिंता अब है, काश, उतनी तब होती जब मैं कांग्रेस में था, पहली बार दिखाए तेवर

- कॉपी लिंक
शेयर
-
मौसम के तीखे तेवर, खरगोन में तापमान 40 डिग्री: जबलपुर, रीवा, सागर, ग्वालियर-चंबल में मिली सकती है थोड़ी राहत;12 मार्च तक बूंदाबांदी की संभावना

- कॉपी लिंक
शेयर
-
झगड़ा सुलझाने आए युवक को मार डाला: शराब पीकर कर रहे थे विवाद, बीच-बचाव करने आए युवक की बेरहमी से हत्या, दो घायल; आरोपी मौके से फरार

- कॉपी लिंक
शेयर