- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- The 15 year old Shekhar, Who Was Immersed In Shipra In Ujjain, Was Not Found Even After 24 Hours, The Search Operation Continued.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मंगलवार को भी शेखर की तलाश में गोताखोरों ने नदी में अभियान चलाया
- सोमवार दोपहर दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था शक्करवासा गांव का शेखर
उज्जैन में इंदौर रोड स्थित नर्मदा-शिप्रा लिंक योजना की नागफनी के पास नदी में डूबे किशोर शक्कर वासा निवासी शेखर ठाकुर का हादसे के 24 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका। पुलिस गोताखोरों की मदद से घटनास्थल पर तलाशी अभियान जारी रखे है। इधर, हादसे की खबर लगते ही शेखर के माता-पिता गुना से उज्जैन पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताते चलें कि शेखर सोमवार दोपहर करीब दो बजे अपने दोस्त मनीष व एक अन्य के साथ शिप्रा में नहाने गया था। तैरना नहीं आने के कारण शेखर नदी के किनारे ही नहा रहा था। नहाते समय अचानक उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया। गहराई की ओर जाते ही वह डूबने लगा। शेखर को डूबता देख दोस्तों ने शोर मचाया। शोर सुनकर लिंक परियोजना का पंप कर्मचारी मौके पर पहुंच गया। दोस्तों ने उसे शेखर के डूबने की बात बताई। उसने फोन कर पुलिस कर खबर दी। शेखर की तलाश में सोमवार शाम सात बजे तक तलाशी अभियान चलाया गया था। लेकिन अंधेरा होने के कारण उसका पता नहीं चला। मंगलवार को एक बार फिर सुबह से गोताखोर पानी में उतरे। खबर लिखे जाने तक शेखर का पता नहीं चल पाया था।