रॉयल एनफील्ड की क्रूजर बाइक स्पॉट हुई.
Royal Enfield : 650cc प्लेटफॉर्म पर कंपनी कई तरह के नए मॉडल टेस्ट कर रही है. ऐसे में 650cc रोडस्टर को हाल ही में कुछ दिनों पहले टेस्ट करते हुए देखा गया था. जिसको लेकर कहा जा रहा है कि ये क्लासिक 650 हो सकती है.
बाइक का ग्राउंड क्लीयरेंस होगा काफी नीचे – way2speed के इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो के अनुसार रॉयल एनफील्ड की नई क्रूजर बाइक का ग्राउंड क्लीयरेंस काफी नीचे होगा. अगर ये बाइक किसी ऊंचे स्पीड ब्रेकर से गुजरेगी तो इसका निचला हिस्सा उससे टकरा सकता है.
Royal Enfield की नई क्रूजर बाइक के फीचर्स – लीक तस्वीरों के अनुसार नई क्रूजर बाइक में फॉरवर्ड सेट फुटपेग्स दिए जाएंगे जो कि रॉयल एनफील्ड की ही meteor 350 बाइक में भी दिए गए है. इसके साथ ही बैक सीट पर बैठने वाले के लिए बैकरेस्ट दिया गया है जो ऑप्शन एसेसरीज होगी. कंवेन्श्नल क्रूजर्स की तरह इसमें भी आपको लंबा व्हीलबेस मिलेगा जिसका सीट थोड़ा नीचे होगा.
बता दें कि फिलहाल 650cc प्लेटफॉर्म पर कंपनी कई तरह के नए मॉडल टेस्ट कर रही है. ऐसे में 650cc रोडस्टर को हाल ही में कुछ दिनों पहले टेस्ट करते हुए देखा गया था. जिसको लेकर कहा जा रहा है कि ये क्लासिक 650 हो सकती है. रॉयल एनफील्ड फ्लैगशिप क्रूजर इस साल के अंत तक लॉन्च हो सकता है जहां इसकी कीमत 3 लाख रुपए के आसपास हो सकती है.