- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- The Leg Was Cut In An Accident Two Months Ago, Returned From The Medical Two Days Ago And Was Strangled.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फंदे से झूल कर युवक ने दी जान।
- मझौली क्षेत्र के खबरा गांव की घटना
- पैर कटने के बाद से ही वह सदमे में
दो महीने पहले एक्सीडेंट में एक पैर गंवाने वाले 34 वर्षीय युवक को ऐसा सदमा लगा कि उसने फंदे से झूल कर जान दे दी। युवक दो दिन पहले ही मेडिकल से घर लौटा था। मझाैली पुलिस ने प्रकरण को जांच में लिया है।
जानकारी के अनुसार खबरा गांव निवासी सुनील रैकवार (34) की दो माह पूर्व कटंगी के पास एक्सीडेंट हो गया था। हादसे में उसका बायां पैर डॉक्टरों को काटना पड़ गया था। इस कारण से सुनील सदमे में रहता था। दो दिन पहले ही वह मेडिकल कॉलेज से घर पहुंचा था।
सुबह भाई ने फंदे से लटका देखा तो शोर मचाया
सोमवार को वह रात में खाना खाने के बाद कमरे में साे गया था। मंगलवार को सुनील का भाई सोकर उठा तो देखा कि सुनील मकान के अंदर तांत की रस्सी के फंदे से लटका मिला। घरवालों की सूचना पर मझौली पुलिस पहुंची और शव को फंदे से उतार कर पीएम के लिए भिजवाया।