Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
झांसी रोड हाइवे पर बसों में चेकिंग करता परिवहन विभाग का अमला।
- एक सप्ताह की खामोशी के बाद फिर सड़कों पर उतरा परिवहन विभाग का अमला
- चेकिंग का पता चलते ही बस संचालकों में खलबली
हाइवे पर यात्रियों से ओवर लोड दौड़ रही बसों की धरपकड़ का अभियान सात दिन बाद फिर परिवहन विभाग ने शुरू कर दिया है। मंगलवार को अफसर एक बार फिर सड़कों पर उतरे। झांसी रोड पर एक बस को रोककर चेक किया गया। बस 56 सीटर थी, लेकिन उसमें 70 यात्री सवार मिले हैं। तत्काल बस को जब्त किया गया।
साथ ही, 5 बसें ऐसी मिलीं, जिनके पास फिटनेस या अन्य कमियां थीं। इन पर चालान की कार्रवाई की गई है। परिवहन विभाग की टीमों के सड़कों पर चेकिंग का पता चलते ही बस संचालकों ने बसों में सीट क्षमता के आधार पर ही यात्री बैठाकर गाड़ियां चलाई हैं।
मंगलवार को सुबह से शाम तक परिवहन विभाग के अपर आयुक्त अरविंद सक्सेना की मौजदूगी में परिवहन अधिकारी हाइवे से गुजरने वाली बसों की जांच करने जौरासी-बिलौआ हाइवे पर पहुंचे। हाइवे पर चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान ग्वालियर से दतिया जा रही सवारी बस में क्षमता से अधिक सवारी मिलने पर उसे जब्त किया गया। बस में 56 सीट पर 70 सवारी भरी थीं, लेकिन यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए बस को डबरा थाना पहुंचाया गया।
चेकिंग के दौरान ही एक बस की फिटनेस मौके पर ही रद्द की गई। फिटनेस रद्द की गई बस में इमरजेंसी गेट व मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का पालन होता नहीं मिला। चेकिंग दल में ग्वालियर RTO एपीएस चौहान, श्योपुर RTO अशोक बाबू कैबरे, RTO राजेन्द्र सोनी, उडऩदस्ता प्रभारी विमित गुप्ता व परिवहन अमले के कई कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। अफसरों का कहना था कि सीधी में बस हादसे के बाद से लगातार परिवहन विभाग सड़कों पर बसों की चेकिंग कर रहा है।