Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलामएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
बुधवार को कोरोना वैक्सीन लगवाई जाएगी। 23 मतदान केंद्रों के लोग टीका लगवा सकेंगे। रतलाम शहर के मतदान केंद्र क्रं. 110, दीनदयाल नगर 111, दीनदयाल नगर 112, दीनदयाल नगर के लोगों को बाल चिकित्सालय में टीके लगेंगे। सैलाना शहर के मतदान केंद्र 20, मतदान क्रं. 21, मतदान केंद्र क्रं. 22 के लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना में टीके लगाए जाएंगे। विकासखंड बाजना के मतदान केंद्र क्रं. 160 जाम्बुखादन, 161 छावन कामजी, 162 खीराखादन के लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजना में टीके लगेंगे।
पिपलोदा के मतदान केंद्र क्रं. 74, पिपलौदा 75 के लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपलौदा में टीके लगाए जाएंगे। विकासखंड रतलाम ग्रामीण के मतदान केंद्र क्रं. 27, बड़ौदा 28 बड़ौदा के लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नामली में टीके लगाए जाएंगे। रतलाम शहर के मतदान केंद्र क्रं. 15 अलकापुरी, 154 प्रताप नगर, 155 होमगार्ड कॉलोनी, 156 ऑफिसर कॉलोनी के लाेगों को मेडिकल में टीके लगाएंगे।