Ujjain News: ॐ का मंत्रोच्चार कर रहे मॉर्निंग वॉकर के साथ सुर मिलाते स्ट्रीग डॉग्स को देख हैरान हैं लोग

Ujjain News: ॐ का मंत्रोच्चार कर रहे मॉर्निंग वॉकर के साथ सुर मिलाते स्ट्रीग डॉग्स को देख हैरान हैं लोग


महाकाल की नगरी उज्जैन का एक वीडियो वायरल हो रहा है.

मध्य प्रदेश की महाकाल नगरी उज्जैन का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देेखकर हर कोई हैरान है. यहां पर ॐ मंत्र का मंत्रोच्चार करते हुए एक व्यक्ति के साथ स्ट्रीट डॉग भी ताल में ताल मिला रहे हैं. लोग इसे बाबा महाकाल का आशीर्वाद बता रहे हैं.



  • Last Updated:
    March 10, 2021, 8:29 AM IST

उज्जैन. महाशिवरात्रि का पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में इन दिनों भक्तों की कतार लगी हुई है. भगवान के प्रति आम जन की आस्था के साथ साथ बेजुबान जानवरों की अटूट आस्था भी देखने को मिलती रहती है, शिवरात्रि से ठीक एक दिन पहले बेजुबान जानवरों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

इसमें सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ॐ मंत्र का जोर से उच्चारण कर रहे हैं, जिनके साथ सुर मिलाते हुए बेजुबान जानवर भी ॐ मंत्र का उच्चारण कर रहे है. मंत्रमुग्ध कर देने वाला ये अद्भुत दृश्य जिसने भी लाइव देखा वो देखता रह गया. पिछले दिनों शहर के इस्कॉन मंदिर के बाहर मुख्य गेट से बेजुबान जानवर का भगवान के सामने नतमस्तक होते हुए वीडियो वायरल हुआ था. ये सब कहीं न कहीं भगवान की मौजूदगी और बाबा महाकाल में लोगों के साथ ही पशु-पक्षियों की आस्था को दिखाता है.

आपको बता दें कि विश्वभर में उज्जैन ही एकमात्र नगरी है, जहां शिव विवाह उत्सव के 9 दिन पूर्व से बाबा का अलग अलग रूप में श्रृंगार किया जाता है. जिसे शिवनवरत्रि नाम दिया गया है. इन दिनों हर रोज हरिकीर्तन होते हैं, ऐसे में एक तरफ विवाह उत्सव की तैयारी तो दूसरी तरफ बेजुबानों का मंत्रोच्चार करना अपने आप मे अलग ही महत्व को दर्शाता है.

वीडियो में आप साफ देख सकते हैं सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड पुलिस अधिकारी  एक्सरसाइज करते हुए ॐ मंत्र जप रहे हैं तो उनके साथ 4 से 5 स्ट्रीट डॉग उनके सुर में सुर मिला रहे हैं. यह पूरा दृश्य विक्रम विश्वविद्यालय परिसर का है.








Source link