स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ती है तो क्लास दो पालियों में होगी.
MP School Reopening : मध्य प्रदेश में पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को खोलने की घोषणा कर दी गई है. स्कूलों के नए सत्र की शुरुआत एक अप्रैल से होगी. यह घोषणा स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने की है.
अभिभावकों की सहमित जरूरी
उन्होंने बताया कि स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ती है तो क्लास दो पालियों में होगी. स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि बच्चों के स्कूल आने के लिए अभिभावकों की अनुमति जरूरी होगी. उन्होंने अभिभावकों के अपील की कि वह बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए खुद बच्चों को स्कूल तक पहुंचाए. स्कूल शिक्षा विभाग जल्द ही कक्षाएं शुरू करने को लेकर एक विस्तृत आदेश जारी करेगा.
ज्यादा संक्रमण वाले क्षेत्रों के लिए अलग गाइड लाइनमंत्री ने कहा कि जहां कोरोना का प्रभाव कम है वहां जरूरी एतहियात के साथ कक्षाएं शुरू की जाएंगी. लेकिन कोरोना प्रभावित इंदौर और भोपाल के चिन्हित इलाकों में स्कूल नहीं खोले जाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि पिछला सत्र बच्चों का घर में बीता है. जिससे पढ़ाई पर काफी प्रतिकूल असर पड़ा है. लेकिन अब कोरोना की वजह से स्कूलों में पढ़ाई को और बंद नहीं रखा जा सकती.
परमार ने बताया कि जिन क्षेत्रों में संक्रमण ज्यादा है, वहां के स्कूलों को लेकर अलग गाइडलाइन बनाई जाएगी. जिन स्कूलों में ज्यादा बच्चे हैं, वहां दो शिफ्ट में स्कूल चलाने पर भी विचार किया जाएगा. इसको लेकर जल्द ही स्कूल संचालकों से चर्चा की जाएगी.
कक्षा एक से नीचे के स्कूल नहीं खुलेंगे
हालांकि अभी प्रदेश में कक्षा एक से नीचे के स्कूल नहीं खुलेंगे. यानी कि नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 के बच्चों को अभी और इंतजार करना होगा. स्कूल संचालकों को अभी कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा. राजधानी भोपाल में नौवीं और दसवीं के स्कूल खुले हुए हैं लेकिन संक्रमण का कोई विद्यालयों में अभी सामने नहीं आया है.
ये भी पढ़ें-
BSEB Result 2021: बोर्ड ने दिए कॉपियां जांचने में तेजी लाने के निर्देश, डीईओ को लिखे पत्र
India Post Recruitment 2021: भारतीय डाक विभाग में 1137 पदों पर भर्तियां, जल्द करें आवेदन
सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/