- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Leopard Sighting In The City Limits, The Forest Department Laid A Trap, Plans To Catch The Cage In The Night
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर2 घंटे पहले
खंडवा रोड पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हुआ तेंदुआ।
खंडवा रोड इलाके में उस समय अफरातफरी मच गई, जब वहां तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुआ अचानक एक फार्म हाउस में पहुंच कर गार्डन में जाकर बैठ गया। इस दौरान वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। वन विभाग अमला तुरंत झाबुआ फार्म हाउस पहुंचा। तेंदुए को पकड़ने के प्रयास शुरू किए, लेकिन मशक्कत के बाद भी वह हाथ नहीं आया। लिहाजा, वन विभाग की टीम ने फार्म हाउस में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया।
वन विभाग के अधिकारियाें की मानें, तो तेंदुए की उम्र करीब 3 से 4 वर्ष के बीच की है। तेंदुए ने अब तक किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है। वह गार्डन में लगे पेड़ों और फॉर्म हाउस में लगी गेहूं की फसल में पीछे छुपा था। अधिकारियों की मानें, तो रालामंडल इलाके से ये तेंदुआ रास्ता भटकते हुए यहां पहुंच गया है, जिसे पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। रात में तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल भी बिछाने की भी योजना है।