किसी भी स्थान पर जाकर ब्लड डोनेशन करवाया जा सकेगा: अब मोबाइल वैन में ब्लड डोनेट कर सकेंगे, 40 यूनिट स्टोरेज की क्षमता

किसी भी स्थान पर जाकर ब्लड डोनेशन करवाया जा सकेगा: अब मोबाइल वैन में ब्लड डोनेट कर सकेंगे, 40 यूनिट स्टोरेज की क्षमता


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मोबाइल वैन

अब लोगों को ब्लड डोनेट करने के लिए जिला अस्पताल की ब्लड बैंक नहीं जाना पड़ेगा। अत्याधुनिक मोबाइल वैन में ब्लड डोनेट किया जा सकेगा। नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से जिला अस्पताल की ब्लड बैंक को ब्लड कलेक्शन एंड ट्रांसपोर्टेशन वैन उपलब्ध करवाई गई है। एक बस को इस तरह से बनाया गया है कि एक साथ दो लोग ब्लड डोनेट कर सकेंगे। शिविर स्थल पर भी ब्लड डोनेट के लिए संसाधन नहीं जुटाना पड़ेंगे।

मोबाइल वैन में ही सारी सुविधाएं हैं, जिसमें सवार हाेकर लोग ब्लड डोनेट कर सकेंगे। बस में दो लोगों के एक साथ ब्लड देने की व्यवस्था के साथ ही इसमें बड़ा ब्लड स्टोरेज है। जिसमें करीब 40 यूनिट ब्लड को सुरक्षित रखा जा सकता है। जिला अस्पताल के अधिकारियों ने बताया मोबाइल में एक साथ दो लोगों का ब्लड निकाला जा सकेगा। फुल एसी गाड़ी है, जिसे किसी भी स्थान पर ले जाकर ब्लड डोनेशन करवाया जा सकेगा।

बस में लैब टेक्नीशियन रहेंगे जो ब्लड डोनेशन की प्रक्रिया को पूरा करेंगे। इसमें लोगों के ब्लड प्रेशर की भी जांच हो सकेगी। इसके लिए स्टाफ उपलब्ध होने पर संचालन शुरू कर दिया जाएगा। जिले में इस तरह की यह पहली वैन होगी जिसकी सुविधा शुरू होने पर लोगों को ब्लड देने के लिए ब्लड बैंक तक नहीं जाना पड़ेगा।

खबरें और भी हैं…



Source link