IND vs ENG T20Is: रोहित शर्मा बोले-टी20 सीरीज में धमाल मचाने को तैयार हार्दिक पंड्या, गेंदबाजी भी करेंगे

IND vs ENG T20Is: रोहित शर्मा बोले-टी20 सीरीज में धमाल मचाने को तैयार हार्दिक पंड्या, गेंदबाजी भी करेंगे


IND VS ENG: हार्दिक पंड्या करेंगे टी20 सीरीज में गेंदबाजी (Hardik Pandya/Twitter)

IND vs ENG T20Is: हार्दिक पंड्या ने ऑस्ट्रेलिया में सीमित ओवरों की सीरीज में अपनी बल्लेबाजी से भारत को मैच जिताए लेकिन उन्होंने केवल एक बार गेंदबाजी की थी.

नई दिल्ली. भारतीय उप कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को उम्मीद है कि पीठ के ऑपरेशन के बाद हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में गेंदबाजी में भी अहम योगदान देंगे. पंड्या ने अक्टूबर 2019 में पीठ का ऑपरेशन करवाया था. उन्होंने पिछले साल आईपीएल में वापसी की लेकिन गेंदबाजी नहीं की. पंड्या ने ऑस्ट्रेलिया में सीमित ओवरों की सीरीज में अपनी बल्लेबाजी से भारत को मैच जिताये लेकिन तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों में उन्होंने केवल एक बार गेंदबाजी की.

पंड्या इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के दौरान टीम का हिस्सा थे और रोहित को लगता है कि इससे उन्हें सीमित ओवरों की क्रिकेट में अपनी जिम्मेदारियों के लिये तैयार होने में मदद मिली. रोहित ने पहले टी20 से पूर्व कहा, ‘निश्चित तौर पर वह टीम का अहम अंग है. वह अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी पर काम कर रहा है और इनमें खुद को निखार रहा है. उसने सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिये तैयार होने के लिये टीम के साथ अच्छा समय बिताया.’ उन्होंने कहा कि पंड्या ने अपनी तरफ से हर संभव प्रयास किये हैं और इसलिए लगता है कि इस समय वह सभी जिम्मेदारियां निभाने के लिये तैयार है. उसने पिछले कुछ सप्ताह में अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी पर काफी कड़ी मेहनत की है. आशा है कि टीम ने उससे जो उम्मीद लगायी है वह उसके लिये तैयार होगा.

यह भी पढ़ें:

IPL 2021: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को बड़ा झटका, इस विदेशी खिलाड़ी ने आईपीएल से नाम लिया वापसTOP 10 Sports News: हार्दिक पंड्या पर आई बड़ी खबर, ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, RCB में हुआ बड़ा बदलाव

बेहतरीन फार्म में चल रहे ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद टी20 टीम में वापसी कर रहे हैं और रोहित को उम्मीद है कि वह लंबे प्रारूप की अपनी फार्म को बरकरार रखेंगे. उन्होंने कहा कि पंत ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया से लेकर इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला तक शानदार प्रदर्शन किया है। उसके खेल की अच्छी बात यह है कि अब वह खेल की परिस्थिति को समझने लगा है. विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी के साथ उसका दृष्टिकोण भी अच्छा दिख रहा है.








Source link