- Hindi News
- Sports
- IPL 2021 IPL’s Brand Value Falls, With Chennai Losing 16.5%; Mumbai Topped For 5th Consecutive Year
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुंबई23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
IPL-13 में मुंबई इंडियंस की टीम विजेता रही थी। मुंबई पांचवीं बार खिताब जीते।
पिछला साल आर्थिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण रहा। पूरी दुनिया में खेल गतिविधियां बंद हो गई थीं। कई टूर्नामेंट रद्द या स्थगित करने पड़े थे। कोरोना महामारी का असर आईपीएल पर भी पड़ा। 2020 में हुए आईपीएल की ब्रांड वैल्यू 3.6% गिरी। यह 2019 में 47,500 करोड़ रु. थी जबकि 2020 में 45,800 कराेड़ रही। फ्रेंचाइजी की वैल्यू में भी घाटा रहा।
पिछले सीजन में 7वें नंबर पर रहे चेन्नई सुपर किंग्स को ब्रांड वैल्यू में सबसे ज्यादा 16.5% का नुकसान हुआ। 2019 में उसकी ब्रांड वैल्यू 732 करोड़ थी। यह 2020 में 611 करोड़ हो गई। हालांकि इसके बाद भी फ्रेंचाइजी सबसे ज्यादा ब्रांड वैल्यू में दूसरे नंबर पर कायम है। चैंपियन मुंबई इंडियंस को भी 5.9% का नुकसान हुआ। लेकिन वह टॉप पर बना हुआ है।
स्पॉन्सरशिप रेवेन्यू कम होेने से वैल्यू गिरी:
फ्रेंचाइजी की ब्रांड वैल्यू में गिरावट की वजह स्पॉन्सरशिप रेवेन्यू में कमी होना रहा। इसके अलावा टिकट से होने वाली कमाई, फूड और बेवरेजेस में गिरावट के कारण भी लीग और फ्रेंचाइजी की वैल्यू गिरी।
दिल्ली कैपिटल्स की ब्रांड वैल्यू सबसे कम गिरी