नई दिल्ली: मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) और उनकी पत्नी हसीन जहां (Hasin Jahan) की शादीशुदा जिंदगी में हुए विवाद हर किसी को याद हैं. अब शमी की पत्नी हसीन जहां एक बार फिर चर्चा में हैं. शमी की पत्नी हसीन जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हसीन जहां (Hasin Jahan) इंस्टाग्राम पर लगातार अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर सुर्खियों में बनी रहती हैं.
कहर ढा रही हैं Hasin Jahan
हसीन जहां ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है. इस तस्वीर में हसीन जहां (Hasin Jahan) कहर ढा रही हैं. इस तस्वीर में हसीन जहां (Hasin Jahan) ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर की साइड स्लिट मैक्सी पहनी हुई है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही है. इंस्टाग्राम पर हसीन जहां (Hasin Jahan) की इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है और लोग लगातार इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.
लोगों ने बूढ़ी कहकर किया ट्रोल
इंस्टाग्राम पर कुछ यूजर्स हसीन जहां (Hasin Jahan) को ट्रोल करते हुए उन्हें बूढ़ी कह रहे हैं. इस तस्वीर में हसीन जहां काफी स्लिम लग रही हैं, लेकिन लोगों ने उन्हें बूढ़ी बताया. एक यूजर ने हसीन जहां की फोटो पर कमेंट करते हुए कहा, ‘भाभी कुछ भी कर लो, लेकिन अब शमी भाई वापस नहीं आएंगे.’
जानिए शमी और हसीन जहां का पूरा विवाद
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब हसीन जहां को ट्रोल किया गया हो. बता दें कि 2018 में मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां के लगाए गए मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश और घरेलू हिंसा जैसे आरोपों के तहत मामला दर्ज कराया था. हसीन जहां ने शमी और उनके भाई के खिलाफ केस दर्ज करवाया था. शमी के खिलाफ आईपीसी की धारा 498 ए (दहेज उत्पीड़न) और धारा 354 (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज करवाया, जबकि उनके भाई हासिद अहमद पर धारा 354 (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज करवाया. बता दें कि मोहम्मद शमी ने 6 जून 2014 को कोलकाता की मॉडल हसीन जहां से शादी की थी. हसीन एक मॉडल थीं. फिर वो कोलकाता नाइट राइडर्स की एक चीयर लीडर बनीं. इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई और दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे. फिर शमी ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की. शमी 17 जुलाई 2015 को बेटी के पिता भी बने थे.
हसीन जहां ने शमी से की थी दूसरी शादी
हसीन जहां ने 2014 में शमी से शादी करने के बाद मॉडलिंग छोड़ दी थी. शमी के मुताबिक उन्हें बहुत बाद में पता चला कि हसीन जहां की यह दूसरी शादी है. उनके पहले पति का नाम सैफुद्दीन हैं. वो पश्चिम बंगाल के बीरभूम में स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं. तब मीडिया हसीन जहां के पूर्व पति के पास पहुंचा तो उन्होंने कहा, हमारी शादी 2002 में हुई थी. इस शादी से उन्हें दो बेटियां हुईं. साल 2010 में तलाक हो गया. सैफुद्दीन ने बताया कि वो हसीन जहां से 10वीं क्लास से प्यार करते थे. सैफुद्दीन ने बताया कि हसीन अपने पैर पर खड़ा होना चाहती थी, लेकिन हमारे घर की महिलाओं को नौकरी करने की इजाजत नहीं.शायद यही रोक हसीन को नापसंद थी. उसने उनसे तलाक ले लिया. बता दें कि हसीन जहां से शादी के बाद शमी 17 जुलाई 2015 को बेटी के पिता बने थे.