कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 70 शतक लगाए हैं. बाबर ने 17 शतक लगाए हैं.
पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक का कहना है कि विराट कोहली और बाबर आजम की तुलना नहीं हो सकती. भारत की तुलना की पाकिस्तान के पास अधिक प्रभिताशाली क्रिकेटर हैं.
अब्दुल रज्जाक ने क्रिकेट पाकिस्तान के साथ इंटरव्यू में कहा, ‘सबसे पहले हमें बाबर आजम और विराट कोहली की तुलना के बारे में बात नहीं करनी चाहिए. आप भारतीय खिलाड़ियों की तुलना पाकिस्तानी खिलाड़ियों से नहीं कर सकते. पाकिस्तान के पास अधिक प्रतिभा है. अगर आप हमारा इतिहास देखो तो हमारे पास कई महान खिलाड़ी है, जिनसे तुलना की जा सकती है. जैसे- मोहम्मद युसूफ, इंजमाम उल हक, सईद अनवर, जावेद मियांदाद, जहीर अब्बास और एजाज अहमद.’ उन्होंने कहा कि विराट कोहली और बाबर आजम एकदम अलग खिलाड़ी हैं. अगर आप दोनों की तुलना करना चाहते हो तो फिर भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होना चाहिए, जिसमें पता कर सके कि कौन बेहतर है।
अब्दुल रज्जाक ने कहा, ‘विराट कोहली अच्छे खिलाड़ी हैं. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन भी किया है. मैं उनके खिलाफ नहीं हूं. लेकिन अगर भारतीय खिलाड़ी अपनी तुलना पाकिस्तानियों से नहीं करते तो हमें भी ऐसा नहीं करना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि बाबर आजम मेरी कप्तानी में घरेलू टूर्नामेंट में 5-6 साल खेला है. मैंने उसे कभी टीम से बाहर नहीं किया. वह बेहद प्रतिभाशाली बल्लेबाज है. उसने खुद को साबित किया है और आज दुनिया का नंबर-1 बल्लेबाज है. अगर हम उसकी ठीक से देखरेख करेंगे तो वह सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: सूर्यकुमार यादव रहना चाहते थे घर से बाहर, इसलिए बैडमिंटन छोड़ बन गए क्रिकेटरयह भी पढ़ें: IND vs ENG: वरुण चक्रवर्ती फिटनेस टेस्ट में फेल, क्या आईपीएल और इंटरनेशनल का टेस्ट अलग-अलग?
टेस्ट रैंकिंग की बात की जाए तो विराट कोहली पांचवें और बाबर आजम छठे नंबर पर हैं. वनडे रैंकिंग को देखें तो कोहली पहले और बाबर तीसरे पर काबिज हैं. टी20 रैंकिंग बाबर आजम विराट कोहली की तुलना में आगे हैं. बाबर चौथे और कोहली छठे नंबर पर हैं. इंटरनेशनल करिअर को देखें तो विराट कोहली ने तीनों फॉर्मेट में 470 मैच खेले हैं और 70 शतक लगाए हैं. वहीं बाबर आजम ने 155 मैच में 17 शतक लगाए हैं.