उज्जैन में उमा भारती ने दिया बड़ा बयान.
उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंंची उमा भारती (Uma Bharti) ने विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को संघ में शामिल होने की सलाह भी दी.
उज्जैन. महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2021) पर्व पर विश्व प्रसिद्द ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल के आंगन में सुबह से लाखों श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. श्राद्धलूओं में आम जन के साथ-साथ प्रदेश और केंद्रीय स्तर के मंत्री, नेता, प्रशासनिक अधिकारी व अभिनेता भी पहुंचे. भाजपा के राष्ट्रीय सचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Uma Bharti) और तत्कालीन उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने भी दर्शन किए हैं. वहीं उमा भारती ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि मैंने बाबा से देश भर में कोविड संकट को समाप्त करने कामना की है. सब सुखी रहें, समृद्ध रहें. साथ ही उमा ने राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल के सवालों पर भी अपनी बात रखी.
हर साल महाकाल के दर्शन करती हैं उमा भारती
दरअसल आज महाशिवरात्रि का बड़ा पर्व है. हर साल महाशिवरात्रि पर्व पर उमा भारती महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए जरूर करती हैं. गुरुवार को भी वे उज्जैन पंहुची और गर्भ गृह में जाकर भगवान् महाकाल के दर्शनों किए. आपको बता दें कि कोरोना काल के शुरुआती दिनों से ही महाकाल मंदिर में और गर्भ गृह में आम और वीआईपी श्र्धलुओ का प्रवेश बंद है. महाशिवरात्रि पर्व पर भी गर्भ गृह प्रतिबंधित था लेकिन उमा भारती के संत होने के कारण गर्भ गृह में जाने की इजाजत मिल जाती है.
विपक्ष पर साधा निशाना
महाकाल के दर्शन के बाद उमा भारती ने मीडिया से बात की. राहुल गांधी द्वारा ज्योतिरादित्य सिंधिया को फिर से कांग्रेस में आने वाले सवाल पर उमा ने निशाना साधा. उमा भारती ने राहुल गांधी को संघ की शाखा में जाने की सलाह दे दी. वहीं बंगाल चुनाव पर उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता 30 से 35 सीटों पर ही सिमट कर रह जाएगी