Maruti Suzuki की कारों पर मिल रहा है 52 हजार रुपये तक डिस्काउंट, यहां देखें डिटेल्स

Maruti Suzuki की कारों पर मिल रहा है 52 हजार रुपये तक डिस्काउंट, यहां देखें डिटेल्स


मारुति की कारों पर मिल रहा है 52 हजार रुपये तक डिस्काउंट.

Maruti Suzuki की कारों पर मिलने वाला यह डिस्काउंट देश के अलग-अलग शहरों में अलग-अलग हो सकता है. इसलिए जब भी आप मारुति की कार खरीदें उससे पहले डीलर से सभी ऑफर की पूरी डिटेल्स प्राप्त कर ले.

नई दिल्ली. देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki अपनी कारों पर 52 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है. कंपनी की ओर से ये डिस्काउंट arena प्लेटफॉर्म से बेची जाने वाली कारों पर दिया जा रहा है. जिसमें आपको कैश डिस्काउंट, लॉयल्टी बोनस, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट जैसे ऑफर मिलेंगे. मारुति सुजुकी की कारों पर मिलने वाला यह डिस्काउंट देश के अलग-अलग शहरों में अलग-अलग हो सकता है. इसलिए जब भी आप मारुति की कार खरीदें उससे पहले डीलर से सभी ऑफर की पूरी डिटेल्स प्राप्त कर ले. वहीं मारुति सुजुकी का ये ऑफर 31 मार्च तक लागू है. आइए जानते है मारुति की किन कारों पर आपको कितना डिस्काउंट मिल सकता हैं.

Maruti S-Presso – मारुति की इस कार पर आपको कुल 52 हजार रुपये का बेनिफिट मिल सकता है. जिसमें कंपनी की ओर से 20 हजार रुपये कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस मिल सकता है. मारुति सुजुकी की S-Presso कार में कंपनी ने 1.0-litre का पेट्रोल इंजन दिया है जो 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है.

यह भी पढ़ें: Hyundai बड़ी फैमिली के लिए ला रही है Staria MPV, कंपनी ने जारी किया टीजर, जानें डिटेल्स..

 Maruti Suzuki Celerio – मारुति की इस कार पर आपको कुल 47 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है. जिसमें 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है. इस कार में आपको 1.0-litre का K सीरीज पेट्रोल इंजन मिलेगे जो ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ होगा. वहीं इस कार में आपको सीएनजी का ऑप्शन भी मिलेगा. Maruti Suzuki Alto – मारुति सुजुकी की एंट्री लेवल हैचबैक कार ऑल्टो 800 पर आपको 42 हजार रुपये तक के बेनिफिट मिल सकते हैं. जिसमें आपको 15 हजार रुपये कैश डिस्काउंट मिलेगा. वहीं इस कार में कंपनी ने 0.8लीटर का पेट्रोल इंजन दिया है.  

Maruti Suzuki Swift – मारुति सुजुकी की सबसे पॉपुलर स्विफ्ट कार पर आपको 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट मिल सकता है. वहीं मारुति Eeco पर आपको 37 हजार रुपये के बेनिफिट मिल सकते है. जिसमें 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: Tata Motors को राहत! Nexon EV की सब्सिडी रोकने के केजरीवाल सरकार के फैसले पर कोर्ट की रोक

Maruti Suzuki Vitara Brezza – मारुति सुजुकी की इस कार में आपको 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 105 bhp की पावर जनरेट करता है. वहीं कंपनी की ओर से इस कार पर आपको 35 हजार रुपये तक के बेनिफिट मिल सकते है. जिसमें 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है.

Maruti Suzuki Dzire – मारुति की सबसे पॉपुलर सेडान सेगमेंट की कार डिजायर पर आपको 35 हजार रुपये का बेनिफिट मिल सकते हैं. जिसमें आपको 8 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है. आपको बता दें ये कार पेट्रोल ट्रिम में दूरी कारों के मुकाबले सबसे बेहतरीन ऑप्शन है. 

Maruti Suzuki Wagon R – मारुति की स कार पर आपको 30 हजार रुपये तक के बेनिफिट मिल सकते है. जिसमें आपको 8 हजार रुपये कैश डिस्काउंट और 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है. इस कार में आपको 1.0-litre और 1.2-litre का पेट्रोल इंजन का मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा.

 Maruti Suzuki Baleno – मारुति की इस कार पर आपको 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा. वहीं इस कार पर आपको 4 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिल सकता है.  

Maruti Suzuki Ciaz – मारुति के इस मॉडल पर आपको 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा. वहीं इस कार पर आपको 10 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिल सकता है.








Source link