- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Chhatarpur Coronavirus News Updates: Patient Commits Suicide By Hanging In COVID Care Center
छतरपुर(राजेश चौरसिया)8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मेडिकल टीम और पुलिस की निगरानी के बीच मरीज का फांसी लगाकर आत्महत्या करना कई सवाल खड़े कर रहा है
- फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है
- सूत्रों के मुताबिक मृतक ने डिप्रेशन में आकर फांसी लगाई है
छतरपुर में दो दिन पहले जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले समीर खान ने रात में महोबा रोड के कोविड-19 सेंटर में पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। यहां युवक का इलाज चल रहा था। इसके पहले रात 10 बजे कमिश्नर-कलेक्टर भी सेंटर का दौरा करने पहुंचे थे। चाक-चौबंद व्यवस्था के बाद भी युवक पंखे से कैसे लटक गया। बताया गया है कि 35 वर्षीय युवक समीर खान कांग्रेस नेता मोहम्मद करीम का भतीजा था। उसने रात करीब 12 बजे सेंटर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मेडिकल टीम और पुलिस की निगरानी के बीच मरीज का फांसी लगाकर आत्महत्या करना कई सवाल खड़े कर रहा है।
घटना कोतवाली थाने के महोबा रोड़ पर स्थित शासकीय उत्कर्ष सीनियर छात्रावास में घटित हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने बताया कि मृतक दो दिन पहले ही कोविड केंद्र में भर्ती हुआ था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक मृतक ने डिप्रेशन में आकर फांसी लगाई है।
0