- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- The Cellar Was Built Under The Stairs Behind The Counter, By Opening An Iron Gate, The Crime Branch Seized 400 POW English Liquor.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ढाबे में तहखाना बनाकर छिपाया था शराब, पुलिस ने 400 पाव अंग्रेजी शराब जब्त किए।
- क्राइम ब्रांच और कटंगी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, ढाबा संचालक सगे भाई गिरफ्तार
- कटंगी रोड स्थित आशीर्वाद ढाबा एण्ड फैमिली रेस्टोरेंट का मामला
क्राइम ब्रांच और कटंगी पुलिस ने संयुक्त रूप से एक ढाबा में दबिश दी तो वहां 400 पाव अंग्रेजी शराब मिले। पुलिस ने ढाबा मालिक सगे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से शराब बिक्री के 23 हजार रुपए भी जब्त किए। पुलिस ने प्रकरण जांच में लिए हैं।
जानकारी के अनुसार बेलखाड़ू चौकी को गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कटंगी रोड स्थित आशीर्वाद ढाबा एंड फैमिली रेस्टोरेंट में ग्राहकों को शराब परोसी जा रही है। जबकि ढाबा संचालक ने इसके लिए जरूरी लाइसेंस या अनुमति नहीं ली है। इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने ढाबा संचालक सगे भाई पप्पू उर्फ अमित साहू और मनीष साहू को गिरफ्तार कर लिया। दोनों भाई दमोह से अंग्रेजी शराब तस्करी कर मंगाते थे और ढाबे में ग्राहकों को परोसते थे।
क्राइम ब्रांच और कटंगी पुलिस ने संयुक्त रूप से दबिश देकर ढाबे में शराब पकड़ी।
पूछताछ में तहखाना का चला पता
पुलिस ने चारों तरफ सर्चिंग की, लेकिन कहीं शराब नहीं मिला। इसके बाद दोनों भाईयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। झगरा निवासी दोनों भाई अमित साहू और मनीष साहू ने बताया कि काउंटर के पीछे सीढ़ी के नीचे तहखाना बनाकर लोहे का गेट लगाया है। इसके बाद पुलिस ने इस तहखाने को खोलकर आठ कार्टून में रखा 400 पाव अंग्रेजी व्हिस्की शराब जब्त किए। आरोपियों के पास से बिक्री की 23 हजार 10 रुपए भी जब्त किए। कटंगी टीआई राकेश तिवारी के मुताबिक दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।