- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- The Accused Of Murder, Who Came Out Of Jail On Bail, Was Attacked By Five People, Including Two Women, Shot Dead In A Scooty, Injured In Hospital
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल44 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राजधानी के शाहजहांनाबाद में एक बार फिर गैंगवार की घटना सामने आई है। वाजपेयी नगर में गुरुवार देर रात जमानत पर जेल से बाहर आए हत्या के आरोपी पर दो महिलाओं समेत पांच लोगों ने हमला कर दिया। गोली उसके पैर में लगी। उसकी स्कूटी को भी आग लगा दी गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। आरोपी अजय उर्फ चोटी के परिवार के बताए जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने बताया, घटना शाहजहांनाबाद के वाजपेयी नगर में गुरुवार रात 12 बजे की है। यह पुरानी रंजिश का मामला है। वाजपेयी नगर में लोगों पर प्रभाव जमाने के लिए अजय उर्फ चोटी और अन्य गुट सक्रिय हैं। दूसरे ग्रुप के 11 आरोपियों ने अजय उर्फ चोटी की 14 अगस्त 2020 की रात में हत्या कर दी थी। इनमें से 2 आरोपी जेल में और 9 आरोपी जमानत पर बाहर हैं। इसमें से ही एक आरोपी रूपेश (22) जमानत पर जेल से बाहर आया था। वह गोविंदपुरा में अपनी बहन के घर पर रह रहा था।
रात में वाजपेयी नगर में अपनी मां से मिलने आया था। इसकी सूचना अजय उर्फ चोटी के परिवार को लग गई। उन्होंने उसकी हत्या के उद्देश्य से फायरिंग की। गोली रूपेश के पैर में लगी। उसकी स्कूटी को भी आग लगा दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने सूचना के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
-
इंदौर में इंजीनियर के घर डकैती: आधी रात 4-5 डकैत मेनगेट को तोड़ घर में घुसे, इंजीनियर ने एक को दबोचा तो सभी ने मिलकर सरिए से सिर फोड़ा; पत्नी-साला भी घायल

- कॉपी लिंक
शेयर
-
घूसखोर महिला CMO व RI: बिल क्लियर करने CMO ने RI के जरिए ठेकेदार से 18,500 रु. मांगे, 3500 रु. कम दिए तो लौटाए, पूरी रकम लेते दोनों धराए

- कॉपी लिंक
शेयर
-
MP में मौसम ने ली करवट: सिवनी में बिजली गिरने से दो की मौत, 10 घायल; भोपाल, होशंगाबाद, सागर, रीवा और जबलपुर में कल शाम तक छाए रहेंगे बादल, ओले गिरने के भी आसार

- कॉपी लिंक
शेयर
-
MP की औरतों की राजस्थान में तस्करी: 12 साल के बेटे की मां को 2.80 लाख में ताे एक युवती को 70 हजार में बेचा, एक को उसके सांवले रंग ने बचाया

- कॉपी लिंक
शेयर