दीदी के पैर का पट्‌टा सही या गलत, चली बहस: विधायक रमेश मेंदोला ने IOA और IMA से फोटो देख राय देने का आग्रह किया, आर्थ्रोस्कोपी सर्जन डॉ. कलंत्री बोले – प्लास्टर सहीं नहीं तो पैर हो सकता है टेढ़ा

दीदी के पैर का पट्‌टा सही या गलत, चली बहस: विधायक रमेश मेंदोला ने IOA और IMA से फोटो देख राय देने का आग्रह किया, आर्थ्रोस्कोपी सर्जन डॉ. कलंत्री बोले – प्लास्टर सहीं नहीं तो पैर हो सकता है टेढ़ा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • MLA Ramesh Mendola Urged The IOA And IMA To Give Opinion After Seeing The Photo, Economoscopy Surgeon Dr. Kalantri Said If The Plaster Is Not Right Then The Leg May Be Crooked

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ममता बनर्जी पर हुए कथित हमले के बाद उनके पैर में चोट आई है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बुधवार को हुए कथित हमले के खिलाफ राजनीति गरम है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भाजपा पर हमले का आरोप लगाया है। वहीं, भाजपा पूरे मामले का वीडियो सार्वजनिक करने की मांग कर रही है। इसी बीच अब ममता बनर्जी के पैर में चढ़े पट्‌टे को लेकर भी चर्चा चल पड़ी है। इंदौर विस क्रमांक -2 से भाजपा विधायक रमेश मेंदोला ने इंडियन ऑर्थोपीडिक्स एसोसिएशन और IMA से आग्रह किया है कि वे दीदी के पैर पर चढ़े पट्‌टे का आंकलन कर अपनी राय दें। क्योंकि उन्हें लग रहा है कि पट्‌टा सही ढंग से नहीं चढ़ा है। वहीं, सीनियर स्पोर्ट्स इंज्यूरी एक्सपर्ट और आर्थ्रोस्कोपी सर्जन डॉ. अभिषेक कलंत्री का कहना है कि वैसे तो बिना देखा कुछ कहा नहीं जा सकता है, लेकिन फोटो देखकर ऐसा लग रहा है कि पट्‌टा सही तरीके से नहीं चढ़ा है। ऐसे में आगे यह पैर में कई प्रकार की समस्या पैदा कर सकता है। यहां तक की पैर भी टेढ़ा हो सकता है।

विधायक रमेश मेंदोला और डॉ. अभिषेक कलंत्री।

विधायक रमेश मेंदोला और डॉ. अभिषेक कलंत्री।

विधायक मेंदोला ने सोशल मीडिया पर किए दो मैसेज…

अर्थ्रोस्कोपी सर्जन डॉ. अभिषेक कलंत्री ने यह कहा…

इस पर कुछ लोगों के आए कमेंट…

  • चेतन यादव लिखते हैं : आज का समय google का सोशल मीडिया का है। दुनिया हाईटेक हो चली है। सभी को समझ आता है कि की एड़ी के एल्बो वाले एंगल में चोट है तो सामान्य तौर पर प्लास्टर 90 डिग्री के कोण में फिक्स किया जाता है और दीदी का 120 के डिग्री के आसपास कोण में फिक्स किया गया है, इस डॉक्टर को साधुवाद।
  • शैलेस लिखते हैं : आपको जो चोट लगी है वो कितनी सही या गलत है, ये अलग बात है, पर आपने जो पट्टा बंधवाया है वो आपके पैर में कई नई समस्याएं खड़ी कर सकता है।

खबरें और भी हैं…





Source link