- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Check Halfway; Active Cases Doubled And Infection Increased Threefold In A Month, Night Curfew Possible In Bhopal Indore From Sunday Or Monday
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
इस मार्च में संक्रमण की रफ्तार पिछले साल अप्रैल जैसी।
- नवंबर में हर दिन 32 हजार जांचें हो रही थीं, अब बमुश्किल 14 हजार
- फरवरी में संक्रमण दर 1.2 फीसदी थी, जो बढ़कर अब 4.1% हो गई
मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से पालन करें, नहीं तो अगले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण की स्थिति और बिगड़ जाएगी। शुक्रवार को प्रदेश में 603 नए मामले मिले। पिछले साल 12 अप्रैल को 562 केस मिले थे। यानी 2021 के मार्च में पिछले साल के अप्रैल जैसे हालात बनने लगे हैं।
बीते एक महीने की बात करें तो कोरोना के एक्टिव केस दोगुने होकर 4335 हो चुके हैं, जो 13 फरवरी को 1829 थे। संक्रमण दर 4.1% हो गई है, जो फरवरी में 1.2% ही थी। जबकि रोज होने वाली जांचें पिछले साल अप्रैल के मुकाबले आधी ही हो रही हैं।
हालात बिगड़ते देख मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कोरोना समीक्षा के दौरान कहा कि यदि यही हाल रहा तो भोपाल और इंदौर जिले में रविवार या सोमवार से नाइट कर्फ्यू लगाया जा सकता है, क्योंकि प्रदेश में हर दिन मिलने वाले नए मामलों में 50% से ज्यादा इन्हीं जिलों के हैं। यह दूसरी बार है, जब राज्य सरकार ने कर्फ्यू का फैसला कुछ दिनों के लिए टाला है, जबकि कई जिलों की क्राइसिस मैनेजमेंट टीम कर्फ्यू लगाने की मंजूरी शासन से मांग चुकी हैं।
हर दिन 500 से ज्यादा केस, इनमें 50% दो शहरों के
रोजाना कोरोना के नए संक्रमित अब रोजाना 500 से अधिक निकलने लगे हैं। सबसे इसमें भी करीब 50 प्रतिशत मामले केवल इंदौर और भोपाल के हैं। एक्टिव केस 4335 हो गए हैं। इनमें भी आधे मामले केवल भोपाल और इंदौर के हैं। शुक्रवार को प्रदेश भर में केवल 14 हजार 378 जाचें हुईं। नवंबर में 32 हजार से ज्यादा जांचें हो रही थी। ऐसे में रोजाना होने वाली जांचों की संख्या भी आधी रह गई है। खास बात यह है कि जांच कम होने के बाद भी संक्रमितों की संख्या में रोज इजाफा हो रहा है, यानी जब जांचें बढ़ेंगी तो क्या हाल होगा।
संक्रमण से निपटने की सरकार की तैयारी
- भोपाल-इंदौर में इंडोर कार्यक्रमों में भीड़ आधी रखेंगे। जबलपुर, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, खरगोन, रतलाम, उज्जैन में लाउडस्पीकर से मास्क व सतर्कता बरतने का अनाउंसमेंट कराएंगे।
- बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग की निगरानी होगी। महाराष्ट्र से आने वाले लोगों को बिना जांच के एंट्री न दी जाए। त्योहार पर लौट रहे मजदूरों की स्क्रीनिंग करेंगे।