युजवेंद्र चहल ने पहले टी20 में बनाया खास रिकॉर्ड, जसप्रीत बुमराह को छोड़ा पीछे

युजवेंद्र चहल ने पहले टी20 में बनाया खास रिकॉर्ड, जसप्रीत बुमराह को छोड़ा पीछे


नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाज भी कुछ खास नहीं कर सके. भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने जोस बटलर का विकेट झटका लेकिन वह खासे महंगे साबित हुए. चहल ने चार ओवर में 44 रन खर्च कर डाले. हालांकि वह भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. (फोटो-AP)





Source link