हाेंडा ने अपनी Honda HR-V हाइब्रिड में 1.5 लीटर का पेट्राेल इंजन और दाे इलेक्ट्रिक माेटर के साथ लिथियम बैटरी का इस्तेमाल किया है.
हाेंडा ने अपनी Honda HR-V हाइब्रिड में 1.5 लीटर का पेट्राेल इंजन और दाे इलेक्ट्रिक माेटर के साथ लिथियम बैटरी का इस्तेमाल किया है. कार काे इंटेलिजेंट मल्टीमाेड तकनीक लैस किया गया है.
नई दिल्ली. खबर है कि जापानी वाहन कंपनी Honda दीवाली पर अपनी नई Honda HR-V दीवाली में भारत में लॉन्च कर सकती है. Honda वैसे भी भारतीय बाजार में अपने पाेर्टफाेलियाें काे बड़ा कर हाइब्रिड काराें काे शामिल कर रही है. बताया यह भी जा रहा है कि कंपनी ने HR-V SUV के थर्ड जनरेशन मॉडल काे थाईलैंड में लॉन्च किया था. कंपनी भारत में इसे थाेड़ा अपग्रेड करते हुए उतार सकती है. बताया जा रहा है कि इसका नया वर्जन पिछले मॉडल के मुकाबले तकरीबन 120mm लंबा और 10mm चाैड़ा हाेगा, व्हीलबेस भी 20mm ज्यादा हाेगा. नए मॉडल की लंबाई 4450mm, ऊंचाई 1600mm और चाैड़ाई 1780 mm हाेगी, वही व्हीलबेस 2630 mm का हाेगा.
ऐसे हाेंगे फीचर्स
कार में कॉमन फीचर्स जैसे रियर पार्किंग सेंसर, रियर पार्किंग कैमरा ताे हाेगा ही साथ ही बड़े साइज की टचस्क्रिन इंफाेटेंमेंट सिस्टम स्मार्टफाेन कनेक्टिविटी के साथ आएगा. वहीं हाेंडा कनेक्ट डिस्प्ले, वायरलैस चार्जर, आटाेमेटिक एसी कंट्राेल, पावर टेलगेट, हैंड्स फ्री जैसे कई फीचर्स इसे खास बनाएगें. कार में एंटी ब्रेकिंग सिस्टम (ABS)के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफाेर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) हाेगा.
ये भी पढ़े – Maruti Celerio का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल जल्द हो सकता है लॉन्च, जानिए इसके नए फीचर्स
हाेंडा ने अपनी Honda HR-V हाइब्रिड में 1.5 लीटर का पेट्राेल इंजन और दाे इलेक्ट्रिक माेटर के साथ लिथियम बैटरी का इस्तेमाल किया है. कार काे इंटेलिजेंट मल्टीमाेड तकनीक लैस किया गया है. वही कार का इंजन इंजन और इलेक्ट्रिक माेटर 109 PS की पावर जनरेट करता है. कंपनी इसमें नेचुरल एस्पायर्ड इंजन के साथ भी उपलब्ध करवा सकती है जाे कि 121bhp की पावर और 145nm का टॉर्क जनरेट करता है.
लॉन्च करेगी 2 इलेक्ट्रिक एसयूवी भी
होंडा जल्द ही दो इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने की योजना बना रही है. इसके लिए होंडा मोटर्स ने General Motors के साथ पार्टनरशिप की है. अमेरिका में होंडा के सेल्स चीफ डेव गार्डनर के अनुसार दो इलेक्ट्रिक कारों में से एक का नाम होंडा के नाम पर होगा. वहीं दूसरी इलेक्ट्रिक कार का नाम Acura के नाम पर होगा. होंडा इन इलेक्ट्रिक एसयूवी को 2024 तक लॉन्च करने की योजना बना रही है. जिन्हें सबसे पहले होंडा अमेरिका में लॉन्च करेगी. आपको बता दें फिलहाल होंडा के पास पेट्रोल, डीजल और हाइब्रिड कारों का लाइनअप है. लेकिन जल्द ही होंडा इलेक्ट्रिक कारों के सेगमेंट में भी एंट्री करने वाली है.