राशन तक नहीं छोड़ता था चोर गिरोह: सतना और रीवा में एक साल में 22 जगहों पर की चोरी; 7 चोरों से 719 साड़ी, 108 सलवार सूट और 11 लहंगा बरामद

राशन तक नहीं छोड़ता था चोर गिरोह: सतना और रीवा में एक साल में 22 जगहों पर की चोरी; 7 चोरों से 719 साड़ी, 108 सलवार सूट और 11 लहंगा बरामद


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Theft In 22 Places In Satna And Rewa In One Year; 719 Saris, 108 Salwar Suits And 11 Lehengas Recovered From 7 Thieves

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सतना2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सतना पुलिस ने गिरोह के 7 सदस्यों को पकड़ा।

पुलिस ने एक बड़ा चोर गिरोह पकड़ा है। गिरोह के 7 सदस्यों के पास से 45 लाख से ज्यादा का सामान बरामद हुआ है। इसमें नकदी, जेवर, वाहन और कपड़े शामिल हैं। यह गिरोह सतना और रीवा में 1 साल के भीतर 22 चोरियों को अंजाम दिया है। चोर घर से राशन और कपड़ा तक चुरा ले जाते थे।

सतना SP धर्मवीर सिंह ने बताया कि चोर गिरोह रीवा और सतना जिले में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस को काफी समय से इनकी तलाश थी। गिरोह के कल्लू डोहर, अमित डोहर, कमलेश डोहर, दयाराम डोहर, नारायण साहू, देवेन्द्र सिंह और एक नाबालिग आरोपी को पकड़ा गया है। इनके पास से एक बोलेरो, एक लोडर ट्रक, एक बाइक, 719 साड़ी,108 सलवार सूट, 11 लहंगा, 7 सबमर्सिबल पंप, 53210 रुपए जब्त किया गया है। चोरों ने सतना जिले में 16 और रीवा में 6 चोरियां करने की बात कबूल की हैं।

सतना में 16 और रीवा में 6 जगहों पर चोरी की बात स्वीकारी है।

सतना में 16 और रीवा में 6 जगहों पर चोरी की बात स्वीकारी है।

खबरें और भी हैं…



Source link