ठगी: वृद्धा के जेवरात उतरवा ले गए ठग

ठगी: वृद्धा के जेवरात उतरवा ले गए ठग


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

निवाड़गंज निवासी 88 वर्षीय वृद्ध महिला श्रीमती शकुंतला खंडेलवाल को सुबह मंदिर जाते समय रास्ते में जालसाजों ने ठग लिया। वे झांसा देकर वृद्धा के जेवरात लेकर भाग निकले। वृद्धा ने बताया कि जालसाजों की बातों में आकर पहने हुए जेवर उतारकर थैले में रखकर उन्हें दे दिए थे। वृद्धा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी ठगों की तलाश में जुटी है।

सुबह साढ़े 10 बजे के करीब वह घर से दर्शन करने के लिए चरहाई स्थित मंदिर जा रही थी। रास्ते में यूको बैंक के पास उसे दो लड़के मिले और रोककर बातचीत करते हुए कहा कि माता हम लोग हरिद्वार से आए हैं और मंदिर में धूप चढ़ाने के लिए दस रुपये माँगे। जिस पर वृद्धा ने धूप खरीदकर उन्हें दे दी।

उसके बाद जालसाजों ने कहा कि माता आपसे लक्ष्मी जी रूठी हैं और लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए जेवर उतारकर मंदिर जाना होगा। इसके बाद वृद्धा को बातों में उलझाकर सोने की चेन, पेंडल, अँगूठी व 4 चूड़ियाँ सोने की उतरवाकर थैले में रखवा दिए। अंतत: चालबाज फिर वापस लौटकर नहीं आए।

खबरें और भी हैं…



Source link