रीवा पहुंचे राकेश टिकैत: किसान महापंचायत में कृषि कानूनों की खामियां बताएंगे; कल जबलपुर में भी होगा आयोजन

रीवा पहुंचे राकेश टिकैत: किसान महापंचायत में कृषि कानूनों की खामियां बताएंगे; कल जबलपुर में भी होगा आयोजन


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Rewa Will Be Held In Karahiya Mandi, Farmers Will Come From Nearby Districts; Mahapanchayats Have Also Come To Sheopur

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रीवा5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दो घंटे की देरी से रीवा पहुंचे।

  • भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले चल रहा है कार्यक्रम

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत रविवार को MP के रीवा जिले पहुंचे। करहिया मंडी में वे कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों को संबोधित करेंगे। महापंचायत में रीवा के आसपास के जिलों के किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर शामिल होने पहुंचे। टिकैत सोमवार को जबलपुर में भी महापंचायत में शामिल होंगे।

किसान यूनियन के नेताओं का दावा है कि महापंचायत में 40 हजार से ज्यादा किसान पहुंचे।

किसान यूनियन के नेताओं का दावा है कि महापंचायत में 40 हजार से ज्यादा किसान पहुंचे।

किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह ने बताया कि करहिया मंडी में आयोजित महापंचायत में देशभर के किसान संगठनों से आए प्रतिनिधि शामिल हुए। सभा में विंध्य क्षेत्र के रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, पन्ना आदि जिलों से 40 हजार से ज्यादा किसान पहुंचे थे।

महापंचायत में विभिन्न किसान संगठनों के नेता मौजूद रहे।

महापंचायत में विभिन्न किसान संगठनों के नेता मौजूद रहे।

इसके पहले राकेश टिकैत किसानों के काफिला के साथ इलाहाबाद से रीवा करहिया मंडी पहुंचे। कार्यक्रम 1 बजे से था, लेकिन वह दो घंटे देरी से सभास्थल पर पहुंचे। देर शाम वे मैहर पहुंचकर शारदा देवी के दर्शन करेंगे। 15 मार्च को 12 बजे जबलपुर जिले के सीहोरा मंडी में आयोजित किसान महापंचायत करेंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link