- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Elder Was Beaten With Shovels And Sticks On The Matter Of Abusing A Stray Dog, Died During Treatment
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
- हटा थाना क्षेत्र के छेवला गांव की घटना, पुलिस ने मामला जांच में लिया
हटा थाना क्षेत्र के ग्राम छेवला में हुए मामूली विवाद में घायल बुजुर्ग ने रविवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मारपीट का कारण आवारा कुत्ते को गाली देना बताया जा रहा है। सूचना पर हटा पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया। पोस्टमाॅर्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। परिजन के बयान दर्ज कर घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
विगत दिनों नाथूराम पिता लूले गौंड (64) और उसके छोटे भाई पप्पू, पत्नी राजरानी, बहु सीता पति भगवानदास के साथ दिनेश आदिवासी, मुन्ना, चिंटू, श्याम सहित अन्य लोगों ने फावडा़, राड, लाठियों से मारपीट की थी। जिसमें नाथूराम को गंभीर चोटें आई थीं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
कार से आए और करने लगे मारपीट
मृतक के भाई पप्पू ने बताया आवारा कुत्ते को गाली देने की बात पर आरोपियों ने घर पर आकर मारपीट की थी। भाई नाथूराम गंभीर घायल हुए थे। सिर, पेट में गंभीर चोटें आई थीं। पेट में मवाद बनने लगी थी। घटना की रिपोर्ट भी पुलिस में की थी। उन्होंने बताया, आरोपियों में कुछ लोग गांव के ही हैं। कुछ पास के गांव के हैं, जो चार पहिया वाहन से आए। सीधे मारपीट शुरू कर दी थी। पप्पू ने आराेप लगाया है कि मेरे भाई की हत्या की गई है। हालांकि पुलिस ने मामला जांच में लिया है।