IND VS ENG: इशान किशन और सूर्यकुमार ने किया दूसरे टी20 में डेब्यू (फोटो-सूर्यकुमार यादव और इशान किशन इंस्टाग्राम)
India vs England: सहवाग और गंभीर ने कहा है कि इशान किशन जैसे युवा खिलाड़ियों को महज 1-2 मौके देकर बाहर नहीं करना चाहिए. उन्हें सीरीज के बचे हुए सभी मैच में मौका देना चाहिए.
भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा, ‘किशन और सूर्यकुमार को लंबा मौका मिलना चाहिए. मुझे याद आता है कि हमारे में नए खिलाड़ी को सिर्फ एक या दो मैच नहीं खेलते थे. उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए दो या तीन सीरीज में मौका दिया जाता था. इंटरनेशनल क्रिकेट में सेटल होना आसान नहीं है. आप किसी युवा खिलाड़ी से उम्मीद नहीं कर सकते कि वह पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन करे. अगर वे ऐसा करते हैं तो यह सोने पर सुहागा होता है. लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में दबाव करने का प्रदर्शन होता है. मुझे लगता है कि खिलाड़ियों को मौके ज्यादा मिलने चाहिए. ये ना भूलें कि विजय हजारे ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ और देवदत्त पडिक्कल ने चार-चार शतक लगाया है. ये खिलाड़ी भी तैयार हो रहे हैं. ऐसा ना हो कि वर्ल्ड कप में ये खिलाड़ी खेलते हुए नजर आए. अगर आपने किशन और सूर्यकुमार को खिलाया है तो उन्हें लंबा मौका दें. ये खिलाड़ी आईपीएल में भी बहुत अच्छा खेले हैं और प्रतिभाशाली हैं.’
यह भी पढ़ें:
IND VS ENG: विराट कोहली ने नाबाद 73 रन ठोक दिलाई भारत को जीत, तोड़े 3 वर्ल्ड रिकॉर्डमाइकल वॉन ने टीम इंडिया की फील्डिंग का उड़ाया मजाक, फिर बटलर ने विराट का कैच छोड़ इंग्लैंड को हरवाया मैच
अजय जडेजा ने कहा कि किशन और सूर्यकुमार यादव ने मौका छीना है. इन दोनों खिलाड़ियों ने आईपीएल में शानदार खेल दिखाया था, हालांकि इन्हें मौका मिलने में देर हो गई. इस बीच ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर संजू सैमसन को मौका दिया गया. अगर इन दोनों खिलाड़ियों को मौका दिया गया है तो इन्हें पूरी सीरीज में खिलाना चाहिए. गौतम गंभीर ने भी कहा कि इशान किशन जैसे युवा खिलाड़ियों को महज 1-2 मौके देकर बाहर नहीं करना चाहिए. उन्हें सीरीज के बचे हुए सभी मैच में मौका देना चाहिए.