- Hindi News
- Local
- Mp
- 241 In Bhopal, 743 New Corona Cases In The State To Come From Maharashtra, 7 Days Quarantine
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रदेश में संक्रमण दर 4.5% से ज्यादा हो गई है।
- अब सख्ती शुरू, भोपाल-इंदौर में नाइट कर्फ्यू लगाने पर आज हो सकता है फैसला
प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति बिगड़ने लगी है। रविवार को भोपाल में 241 तो प्रदेश में 743 नए मरीज मिले। जनवरी के बाद यह इस साल का सबसे बड़ा आंकड़ा है। राजधानी में 7 जनवरी को 213 केस मिले थे। इसके बाद केस में लगातार कमी आ रही थी, लेकिन मार्च में स्थिति एकदम बदल गई। प्रदेश में संक्रमण दर 4.5% से ज्यादा हो गई है। जबकि जांचें अभी भी नहीं बढ़ाई जा रहीं। अब भी हर दिन 16 हजार ही सैंपल जांचे जा रहे हैं। हालात बिगड़ते देख गृह विभाग ने नई गाइडलाइन जारी कर दी। अब महाराष्ट्र के सीमावर्ती जिलों से मप्र आने वालों को सात दिन के लिए क्वारेंटाइन किया जाएगा। होम या इंस्टीट्यूशन क्वारेंटाइन होगा, ये फिलहाल तय नहीं है। जिलों को कहा गया है कि भोपाल-इंदौर के साथ महाराष्ट्र के सीमा से सटे मप्र के जिलों बालाघाट, सिवनी, बैतूल, छिंदवाड़ा, खंडवा, खरगौन, बड़वानी और बुरहानपुर में कोई भी बंद हॉल में कार्यक्रम किया जाता है तो उसमें लोगों की 50 फीसदी या अधिकतम 200 होगी। इंदौर और भोपाल में नाइट कर्फ्यू लगाने पर सोमवार को फैसला हो सकता है।
भोपाल के चार अस्पतालों में 468 मरीज, इनमें 266 आईसीयू-एचडीयू में भर्ती
दुकानों पर गोले बनाने होंगे, रस्सी लगानी पड़ेगी
छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिवनी, खंडवा, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, बैतूल आने वाले ट्रकों, वाहनों की निगरानी होगी। यात्रियों की स्क्रीनिंग होगी। भोपाल में दुकानों पर रस्सी और गोले बनाकर डिस्टेंसिंग रखी जाएगी।
4 मार्शल संक्रमित, विस सत्र हो सकता है स्थगित
रविवार को विधानसभा के चार सहायक मार्शल पॉजिटिव मिले। इसलिए सोमवार को सत्र को तय अवधि 26 मार्च से पहले ही स्थगित किया जा सकता है।
8 दिन में 8383 की जांच, 912 मरीज मिले
भोपाल में बीते 8 दिन में 8383 लोगों ने कोरोना की जांच कराई। इनमें से 912 लोग संक्रमित मिले। एक हफ्ते में तीन मरीजों ने दम तोड़ा। एक्टिव केस 7 मार्च को 634 थे, जो अब 900 पार हैं। प्रदेश में यह आंकड़ा 4740 है।
तारीख सैंपल पॉजिटिव डेथ एक्टिव होम आइसो. भर्ती
7 मार्च 566 77 1 634 30 43
8 मार्च 1309 50 0 652 50 21
9 मार्च 1262 86 1 701 52 34
10 मार्च 1416 92 1 751 29 56
11 मार्च 831 58 0 746 51 19
12 मार्च 1161 138 0 806 79 48
13 मार्च 1169 170 0 817 98 61
14 मार्च 669 241 0 882 88 47
नोट : जानकारी सीएमएचओ ऑफिस की आईडीएसपी शाखा की सेंपलिंग डाटा शीट के अनुसार।
- भोपाल के 4 अस्पतालों में अभी 468 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 266 आईसीयू और एचसीयू में भर्ती हैं।
देश का हाल… 24 घंटे में 25,000 से ज्यादा केस
देश में रविवार को चिंता बढ़ाने वाले दो आंकड़े सामने आए। पहला, संक्रमण का स्तर पिछले साल दिसंबर के स्तर (1.85%) पर पहुंच गया है। यह बीते कुछ समय से 1.55% के करीब था। दूसरा, बीते 24 घंटे में कोरोना के सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 2.10 लाख हो गया। यह 19 जनवरी के बाद सबसे बड़ा आंकड़ा है।
कोरोना संक्रमण बढ़ाने में तीन राज्यों महाराष्ट्र, केरल और पंजाब का योगदान 76.93% है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि बीते 24 घंटों में 25,320 नए मामले सामने आए, जो ढाई महीने बाद सर्वाधिक हैं। कोरोना के यह मामले पिछले दिन के मुकाबले 438 अधिक हैं। इस तरह एक दिन में 1.5% की बढ़ोतरी हुई है।