10वीं में पढ़ने वाला किशोर निकला शातिर: फिल्म देखकर हत्या का प्लान बनाया, 40 पुलिस टीम सात दिन तक छकाता रहा 15 साल का किशोर

10वीं में पढ़ने वाला किशोर निकला शातिर: फिल्म देखकर हत्या का प्लान बनाया, 40 पुलिस टीम सात दिन तक छकाता रहा 15 साल का किशोर


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Watching The Film, Made A Plan For The Murder, 40 Police Team Kept The 15 year old Teenager For Seven Days

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस की हिरासत में आरोपी 15 वर्षीय किशोर।

  • नरसिंहपुर से चिकित्सकों ने रेफर किया, जबलपुर मेडिकल कॉलेज में होगा पीएम
  • बेलखेड़ा के जुगपुरा गांव निवासी 10 वर्षीय राजा की 10वें दिन 25 किमी दूर नरसिंहपुर जिले में मिली थी हत्या कर फेकी गई लाश

बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के जुगपुरा गांव निवासी 10 वर्षीय राजा की हत्या में पुलिस की चूक भी उजागर हुई है। 15 साल का किशोर 40 लोगों की टीम पर भारी पड़ा। जबकि राजा का पिता पहले दिन से पुलिस को बोल रहा था कि उसका बेटा पड़ोस में रहने वाले 15 साल के किशोर के साथ आखिरी बार दिखा था। बावजूद पुलिस उससे पांच दिन बाद पूछताछ करने ले गई।

मृतक राजा के पिता रामदास ने बताया कि पुलिस ने हत्या का खुलासा होने के बाद भी परिवार काे अभी कोई जानकारी नहीं दी है। उसे पता चला कि उसका बेटा नरसिंहपुर में मिला है। वहां पीएम होगा। तब वह नरसिंहपुर गया। वहां से बताया गया कि उसके बेटे का पीएम अब जबलपुर मेडिकल कॉलेज में होगा।

मासूम राजा केवट (10) की कर दी गई हत्या।

मासूम राजा केवट (10) की कर दी गई हत्या।

रामदास ने आरोप लगाया कि पांच मार्च की रात ही उसने टीआई सुजीत श्रीवास्तव को आरोपी पर संदेह जताते हुए बताया था। यहां तक कि बेटी के बताने पर भी पुलिस को खबर दी, लेकिन आरोपी को पुलिस ने पांचवें दिन उठाया। चार दिन नर्मदा में तलाश करने के बाद रविवार को उसकी लाश नरसिंहपुर जिले के ठैमी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुराच घाट के पास मिली थी।
पुलिस मेरे परिवार से ही पांच दिन तक पूछताछ करती रही

रामदास के मुताबिक उसका बेटा गायब हुआ था। उसकी पत्नी से लेकर बच्चे परेशान थे। पर पुलिस बाहर ढूंढने की बजाए हमारे परिवार से ही पूछताछ करती रही। पांच दिन तक परिवार के लोगों से ही अलग-अलग बयान लेती रही। जबकि आरोपी के बारे में बताने के बावजूद उससे पांच दिन बाद पूछताछ के लिए ले गई।
10वीं में पढ़ता है आरोपी
राजा की हत्या मामले में गिरफ्तार 15 वर्षीय पड़ोसी पावला में 10वीं में पढ़ता है। इसी स्कूल में राजा की बड़ी बहन भी 10वीं में पढ़ती है। आरोपी और राजा की बड़ी बहन में दोस्ती हो गई थी। वे मोबाइल पर भी बातचीत करते थे। उनको साथ में बातचीत करते हुए जब राजा ने देखा तो आरोपी को लगा कि ये रास्त का कहीं कांटा न बन जाए।
दक्षिण भारतीय फिल्म देखकर बनाया हत्या का प्लान
बेलखेड़ा पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी 15 वर्षीय किशोर के मुताबिक राजा अक्सर अपने मां-पिता को उनकी दोस्ती के बारे में बताने की धमकी देकर पैसे और गेम खेलने मोबाइल ले लेता था। उसकी ब्लैकमेलिंग से वह तंग आ गया था। उसने मोबाइल पर दक्षिण भारतीय फिल्म में देखा था कि बदमाश हीरो के परिवार को नदी में फेंक दिया था। उसी से उसे भी राजा को मारकर नदी में फेंकने का आईडिया आया।
बेलखेड़ा व क्राइम ब्रांच की 40 लोगों पर भारी पड़ा किशोर
आरोपी 15 वर्षीय किशोर शातिर निकला। बेलखेड़ा थाने में पदस्थ 31 का स्टाफ, क्राइम ब्रांच की टीम, टीअाई, एसडीओपी और एएसपी ग्रामीण तक इस मामले के खुलासे में लगे थे। बावजूद आरोपी पुलिस को घुमाता रहा। पांच मार्च की रात राजा गायब हुआ था। सात को आरोपी खुद के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस कर जुगपुरा घाट के पास पड़ा रहा। वहां से निकले गांव वालों की नजर पड़ी तो बताया कि कुछ बदमाश उसे अगवा कर ले जा रहे थे।
पुलिस को भटकाने के लिए किया था नाटक
आरोपी की मंशा थी कि ऐसा करने पर पुलिस को संदेह जाएगा कि राजा को भी इसी तरह से बदमाश उठा ले गए होंगे। पर आरोपी से एक गलती हो गई। उसने घर की रस्सी का प्रयोग हाथ-पैर बांधने में किया था। इसी के बाद वह संदेह में आया था। 10 मार्च को बेलखेड़ा पुलिस उसे थाने ले गई थी। 11 मार्च से राजा की तलाश एनडीआरएफ और होमगार्ड की टीम ने नर्मदा में शुरू की थी।
आज किशोर न्यायालय में होगा पेश
पुलिस आरोपी को आज सोमवार को किशोर न्यायालय बोर्ड में पेश करेगी। वहीं मेडिकल में राजा के शव का पीएम होगा। इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। राजा पांच मार्च की रात आठ बजे के लगभग गायब हुआ था। 10वें दिन उसकी लाश 25 किमी दूर मिली। आरोपी ने हत्या का खुलासा किया। बताया कि उसने बांस के डंडे से राजा के सिर पर मारा था। बेहोश होने पर छोटी नाव से नर्मदा के बीच धारा तक ले गया। इसके बाद पानी में फेंक दिया था।

मां राधाबाई और रोते बिलखते हुए परिवार के अन्य लोग।

मां राधाबाई और रोते बिलखते हुए परिवार के अन्य लोग।

भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था राजा
राजा के पिता रामदास उर्फ रामी मल्लाह और मां राधाबाई का रो रो कर बुरा हाल है। पिछले 10 दिनों से बेटे की सलामती की उम्मीद में मां राधाबाई थी। पर बेटे की लाश मिलने की खबर कानों में पड़ते ही वह दहाड़ मारकर रोने लगी। राजा चार संतानों में तीसरे नंबर का था। 16 व 15 साल की दो बहनें उससे बड़ी हैं। जबकि एक तीन साल का छोटा भाई है।

खबरें और भी हैं…



Source link