सरकारी नौकरी: रेलवे ने 8वीं-10वीं पास कैंडिडेट्स के लिए निकाली वैकेंसी, अप्रेंटिस के 182 पदों के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन

सरकारी नौकरी: रेलवे ने 8वीं-10वीं पास कैंडिडेट्स के लिए निकाली वैकेंसी, अप्रेंटिस के 182 पदों के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन


  • Hindi News
  • Career
  • DMW Sarkari Naukri | DMW Apprentice Recruitment 2021: 182 Vacancies For Apprentice Posts, Diesel Loco Modernisation Works Patiala Notification For Details Like Eligibility, How To Apply

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डीजल लोको मॉडर्नाइजेशन वर्क्स (DMW) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए योग्य कैंडिडेट्स से आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के तहत फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, मशीनिस्ट के कुल 182 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक कैंडिडेट्स इन पदों के लिए ऑनलाइन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी 31 मार्च तय की गई है।

पदों की संख्या- 182

पद संख्या
इलेक्ट्रिशियन 70
मैकेनिक 40
मशीनिस्ट 32
फिटर 23
वेल्डर 17

योग्यता

इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, मशीनिस्ट, फिटर ट्रेड के लिए 50% अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए। जबकि वेल्डर ट्रेड के लिए कक्षा 8वीं पास होना चाहिए।

आयु सीमा

वेल्डर ट्रेड के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम उम्र 22 साल होनी चाहिए। वहीं, अन्य पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 15 से 24 साल के बीच होनी चाहिए।

जरूरी तारीखें

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख 09 मार्च
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 मार्च
फीस जमा करने की तारीख 7 अप्रैल

एप्लीकेशन फीस

  • जनरल और ओबीसी- 100 रुपए
  • एससी,एसटी,दिव्यांग और महिला- कोई फीस नहीं

ऐसे करें आवेदन

इन पदों के लिए कैंडिडेट्स डीजल लोको मॉडर्नाइजेशन वर्क्स की ऑफिशियल वेबसाइट dmw.indianrailways.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link