- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Government Issued Notification To Include 78 Villages In Urban Border, 29 Villages Were Included 5 Years Ago
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राज्य सरकार के शहरी सीमा में 78 गाांवों के और शामिल करने का नोटिफिकेशन जारी करते ही शहर का दायरा और फैल गया है। इसके पहले मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए कुछ गांव शामिल किए गए थे। शहर की चारों दिशाओं के गांव नगरीय सीमा में शामिल हुए हैं। राऊ और सांवेर विधानसभा क्षेत्र के गांव इनमें सबसे ज्यादा शामिल किए गए हैं। पांच साल पहले जब निगम चुनाव हुए थे, तब भी 29 गांव शामिल किए गए थे।
नगरीय सीमा में गांव शामिल से होने से इनका विकास भी व्यवस्थित हो सकेगा। शहर का मास्टर प्लान नए सिरे से जारी किया जाना है। इनमें इन गांवों को भी शरीक किया जाएगा। अभी नगरीय सीमा से बाहर होने के कारण इन गांवों में निर्माण कार्य की किसी भी तरह की मंजूरी मिल जाती है। लैंडयूज नहीं होने के कारण किसी भी उपयोग के लिए नक्शा पास हो जाता था। वहीं, विकास की अनुमति मिलने के बाद सरकार को इससे राजस्व के रूप में कोई पैसा नहीं मिलता था।
यह गांव शामिल किए गए
खजुरिया, कांकरिया, बोर्डिया, संगवाल, खारवाखेड़ी, पितावली, मुरादपुरा, रिगनोदिया, बड़ोदिया ऐमा, पंचडेहरिया, आमलीखेड़ा, खाकरोड, टोडी, बरलाई, पीर कराडिया, फूल करोड़िया, गुर्दाखेड़ी, मोहम्मद पुरा, सिगावदा, नौगांव, बोरिया, राजपुरा, पीपल्या झगड़ू, कलारिया, श्रीराम तलावजी, सिंदोड़ी रंगवासा, पिगडंबर, उमरिया, रंगवासा, नावदा, पांदा, राऊ, माचला, मोरोद, उमरीखेड़ा, असरावद खुर्द, तिल्लौर खुर्द, राजद्रा, मुंडला दोस्तदार, सोनवाय, धमनाय, कपालियाखेड़ी, हांसाखे़ड़ी, पीपल्यागारी, चौहानखेड़ी, खेमाना, बुरानाखेड़ी, बिसनखेड़ी, उपड़ीनाथा, पानौड़, कदवाली बुजुर्ग, पलास्यिा, सिलोटिया, बड़ोदाअर्जुन।