भोपाल में बैंक में आग: शॉर्ट से निकली चिंगारी; बैंक के अंदर दस्तावेज जले, ज्यादा नुकसान

भोपाल में बैंक में आग: शॉर्ट से निकली चिंगारी; बैंक के अंदर दस्तावेज जले, ज्यादा नुकसान


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल में लगी आग को पुलिसकर्मी बुझाते हुए।

भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम पंजाब नेशनल बैंक में आग लग गई। इससे बैंक में हड़कंप में मच गया। आग में अंदर रखी कई फाइलें जल गईं। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया। जिससे ज्यादा नुकसान नहीं हो पाया।

TI कमला नगर विजय सिसोदिया ने बताया कि सोमवार शाम वैशाली नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में आग लगने की सूचना मिली थी। फायर ब्रिगेड पर भी मौके पर पहुंच गई। चिंगारी के कारण अंदर रखी कागजों की फाइल में आग लग गई थीं, जिन्हें तत्काल बाहर निकाल लिया गया। आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। इसके कारण अंदर सिर्फ बिजली के वायर ही जल पाए। हालांकि आग पर जल्द ही काबू पा लिया। ज्यादा कुछ नुकसान नहीं हुआ।

खबरें और भी हैं…



Source link