- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Cremation Grounds Had Taken The Woman Under The Pretext Of Flickering, Spoke To The Family, If Someone Else Was Killed During The Blast, She May Be Killed.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
विशेष अनुष्ठान का बोलकर तांत्रिक ने किया महिला के साथ रेप (प्रतीकात्मक फोटो)
- बरेला क्षेत्र की घटना, रेप का मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
- मंडला जिला के बीजाडांडी क्षेत्र के जमुनिया का रहने वाला है आरोपी
तांत्रिक ने 33 वर्षीय महिला से शमशान घाट में रेप किया। तांत्रिक महिला पर चुड़ैल का साया बोलकर ले गया था। परिवार वालों को डरा दिया था कि अनुष्ठान के समय कोई मौजूद रहा तो उसकी जान भी जा सकती है। रेप के बाद आरोपी फरार हो गया। महिला ने घर पहुंच कर रेप की बात बताई तो परिवार वाले सन्न रह गए। इसके बाद वे बरेला थाने में शिकायत करने पहुंचे
जानकारी के अनुसार बरेला क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय पीड़िता की कुछ समय से बीमार रहती है। परिवार वालों को लगता है कि उस पर किसी चुड़ैल का साया है। वे इलाज की बजाय उसका झाड़-फूंक करा रहे थे। मंडला के बीजाडांडी क्षेत्र के जमुनिया निवासी पंडा विजय यादव भी झाड़-फूंक करता है। क्षेत्र में वह काफी चर्चित है। 13 मार्च को परिवार वाले महिला को लेकर उसके पास पहुंचे। वह झांड़-फूंक करने लगा। महिला को देखकर उसकी नीयत डोल गई। बोला की विशेष अनुष्ठान करना पड़ेगा।
14 मार्च की शाम को फिर रात में ले गया था शमशान घाट
14 मार्च की शाम को वह महिला के घर पहुंचा। वहां महिला, उसके सास, ससुर, देवर, देवरानी, जेठ व जेठानी को वैन से लेकर कैनाल के पास शमशान घाट ले गया। परिवार को वैन में ही ड्राइवर लट्टू के साथ छोड़कर महिला काे लेकर शमशान घाट की ओर चला गया। वहां झाड़ियों में महिला के प्राइवेट पार्ट से एक बाल उखाड़ा और बोला कि यह सूदनिया चुड़ैल है। महिला से बोला कि इसे भगाने के लिए शारीरिक संबंध बनाना होगा। इसके बाद महिला को लेकर उसके घर छोड़ दिया।
रात 10.30 बजे पहुंचा, बोला कि रात का विशेष अनुष्ठान करना है
तांत्रिक विजय यादव ड्राइवर लट्टू के साथ महिला के घर रात 10.30 बजे पहुंचा। बोला कि रात का विशेष अनुष्ठान करना है। परिवार वालों को बोला कि ये तांत्रिक क्रिया है। अकेले में करना पड़ेगा। यदि कोई और वहां मौजूद रहा तो उसकी जान भी जा सकती है। परिवार के लोग तांत्रिक विजय यादव की बातों में आ गए। पीड़ित को उसके साथ भेज दिया। शमशान घाट ले जाकर तांत्रिक ने ड्राइवर को दूर भेज दिया। फिर महिला से रेप किया। बोला कि अब ये चुड़ैल कभी परेशान नहीं करेगी। इसके बाद महिला को उसके घर छोड़कर फरार हो गया।
महिला ने खुलासा किया तो परिवार के लोग सन्न रह गए
तांत्रिक के जाने के बाद परिवार के लोगाें ने महिला से पूछा कि चुड़ैल को भगाने के लिए उसने क्या किया। तब महिला ने अपने साथ हुए रेप के बारे में बताया। रेप की बात सुनते ही परिवार के लोग सन्न रह गए। इसके बाद वे सोमवार को महिला को लेकर बरेला थाने पहुंचे। आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।