गुंडों को सजा: हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी, अवैध वसूली करने वाले दो बदमाश जिला बदर, 24 घंटे में जिले की सीमा से जाना होगा बाहर

गुंडों को सजा: हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी, अवैध वसूली करने वाले दो बदमाश जिला बदर, 24 घंटे में जिले की सीमा से जाना होगा बाहर


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

बदमाशों को तीन महीने तक उज्जैन, देवास, धार, खरगोन और खंडवा जिलों की राजस्व सीमा से जिला बदर किया गया है। (प्रतीकात्मक फोटो)

जिले में शांति कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधिक गतिविधियों में संलग्न आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर मनीष सिंह ने दो बदमाशों को जिला बदर किया है। इनके विरुद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों में हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी अवैध वसूली, अवैध शराब बेचना, चाकूबाजी जैसे संगीन मामले दर्ज हैं।

कलेक्टर कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिन आरोपियों को जिला बदर किया गया है, उनमें अनवर उर्फ अन्नू पिता अबरार मेवाटी थाना मल्हारगंज और रईस उर्फ बांका पिता मो. शकूर थाना चंदन नगर शामिल है। दोनों आरोपियों को आदेश मिलने के 24 घंटे के भीतर आने वाले तीन महीने तक इंदौर जिले और उससे लगे अन्य सीमावर्ती जिले उज्जैन, देवास, धार, खरगोन और खंडवा जिलों की राजस्व सीमा से जिला बदर किया गया है।

खबरें और भी हैं…



Source link