- Hindi News
- Local
- Mp
- Madhya Pradesh Betul Primary School Teacher Property Case Update; Bhopal Lokayukta Action Against Pankaj Srivastava
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कार्रवाई के दौरान पंकज श्रीवास्तव कुछ इस तरह बैठे रहे।
- तीन बच्चे बुरहानपुर की अकादमी में पढ़ाई कर रहे
- शुरुआत 2200 रुपए से हुई थी, अब प्राभमिक शिक्षक
भोपाल लोकायुक्त पुलिस ने राजधानी में बैतूल के एक प्राथमिक शिक्षक पंकज श्रीवास्तव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की। घर में मिले दस्तावेजों के मिलने के बाद पुलिस की आंखें फटी की फटी रह गईं। वर्ष 1998 में संविदा शिक्षक से भर्ती हुए पंकज ने 23 साल में ही 5 करोड़ से अधिक की संपत्ति जमा कर ली, जबकि इस दौरान उन्हें वेतन से महज 36 लाख 50 हजार रुपए मिले। उनके पास से बड़ी मात्रा में कृषि भूमि और आवासी प्लाट की रजिस्ट्री मिली हैं। अभी भी लोकायुक्त की कार्रवाई जारी थी।
जांच अधिकारी सलिल शर्मा ने बताया कि पंकज श्रीवास्तव पिता रामजन्म श्रीवास्तव बगडोना तहसील घोड़ाडोंगरी जिला बैतूल के विद्यालय रेंगा ढाना प्राथमिक शिक्षक हैं। वे भोपाल के डी-413 मिनाल रेजीडेंसी में रहते हैं। मंगलवार सुबह 6 बजे टीम ने भोपाल के मिनाल और बगडोना स्थित उनके निवास पर एक साथ छापेमार कार्रवाई की।
तलाशी के एक दौरान टीम ने एक-एक सामान को खोलकर देखा।
आरोपी के पास कुल 24 संपत्तियों की जानकारी प्राप्त हो सकी है। इनमें भोपाल में मिनाल रेजीडेंसी में डुप्लेक्स, समरधा में प्लाट पिपलिया में एक एकड़ भूमि, छिंदवाड़ा में 6 एकड़ जमीन, बैतूल में 8 आवासीय प्लाट, 6 दुकान बगडोना में एवं 10 अलग अलग गांवों में कृषि भूमि कुल 25 एकड़ होना पाया गया है। कुल कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए की संपत्ति होने का पता चला है।
पुलिस को मौके से 24 से अधिक संपत्तियों का पता चला।
10 सदस्यीय टीम जानकारी जुटा रही
भोपाल में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अपराध क्र 54/2021 धारा 13(1)(ब) 13(2),12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद निरीक्षक सलिल शर्मा, मुकेश तिवारी, वीके सिंह की 10 सदस्यीय टीम कार्यवाही की। पंकज के दो बेटियां और एक बेटो बुरहानपुर की एक मंहगी अकादमी में पढ़ाई करती हैं। पुलिस उनके खर्चे की जानकारी जुटा रही है।
इसी मकान में टीम ने सुबह 6 बजे दबिश दी।
पंकज का कहना व्यापार कर कमाया
कार्रवाई के दौरान पंकज ने बताया कि उसने यह रुपए अपनी मेहनत से व्यापार में कमाई है। उसके पिता के रिटायर होने पर काफी पैसा मिला था। हालांकि वह यह नहीं बता पाया कि उसके पिता क्या करते थे। लोकायुक्त की टीम ने सभी संपत्तियों की जब्ती बना ली है।