IND vs ENG: Jos Buttler की ताबड़तोड़ पारी, Team India सीरीज में 1-2 से पीछे

IND vs ENG: Jos Buttler की ताबड़तोड़ पारी, Team India सीरीज में 1-2 से पीछे


नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में मेहमान टीम ने 8 विकेट से बाजी मार ली है. इस मैच में जोस बटलर (Jos Buttler) ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए अपनी टीम को सीरीज में 2-1 की बढ़त दिला दी.

इंग्लैंड की जीत 

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England) को जीत के लिए 157 रनों की जरूरत थी, जिसे उसने 10 गेंद बाकी रहते बना लिए. अंग्रेजों ने 18.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 158 रन बनाए और टीम इंडिया (Team India) को अफसोस करने पर मजबूर कर दिया.

 

 

बटलर की तूफानी पारी

जोस बटलर (Jos Buttler) ने तूफानी पारी खेलते हुए 52 गेंदों में शानदार 83* रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के जड़े. बटलर ने पिच पर जमने के बाद टीम इंडिया (Team India) को वापसी का कोई मौका नहीं दिया. उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया.

 

भारत ने बनाए 156 रन

टॉस हारकर पहले खेलते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 156 रन बनाए. टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर पूरी तरह नाकाम रहा, लेकिन कप्तान विराट कोहली ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए भारत को सम्मानजक स्कोर तक पहुंचा दिया.

 

 

काम न आई कोहली की पारी

विराट कोहली (Virat Kohli) ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए 46 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 77 रन बनाए. हालांकि ये पारी टीम इंडिया (Team India) इंडिया के काम न आ सकी, क्योंकि बाकी भारतीय बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाए.

 





Source link