केएल राहुल तीन पारियों में दो बार शून्य पर आउट हुए हैं.
टीम इंडिया (Team India) ने तीसरे टी20 (India vs England) में अलग ओपनिंग जोड़ी को मौका दिया. यानी सभी तीन मैच में अलग-अलग जोड़ी को ओपनर के तौर पर भेजा गया.
सीरीज के पहले मैच में केएल राहुल और शिखर धवन को बतौर ओपनर भेजा गया था. लेकिन ओपनिंग जोड़ी सिर्फ 2 रन की साझेदारी कर सकी थी. इस मैच में हमारे टॉप-3 बल्लेबाज सिर्फ 5 रन जोड़ सके थे. राहुल ने एक और धवन ने चार रन बनाया था. विराट कोहली खाता नहीं खोल सके थे. दूसरे टी20 में धवन को बाहर कर दिया गया. केएल राहुल और ईशान किशन को मौका दिया गया. एक बार फिर ओपनिंग जोड़ी फेल रही और राहुल शून्य पर आउट हुए. साझेदारी भी शून्य रन की रही. हालांकि इस मैच में ईशान किशन ने 56 और कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 73 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. तीसरे मैच में फिर ओपनिंग जोड़ी में बदलाव किया गया. इस बार राहुल के साथ रोहित शर्मा को भेजा गया. इस बार जोड़ी सिर्फ 7 रन जोड़ सकी. लोकेश राहुल फिर शून्य पर आउट हुए. रोहित ने 15 रन बनाए. वहीं नंबर-3 पर उतरे ईशान किशन बड़ी पारी नहीं खेल सके और 4 रन बनाकर आउट हुए.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: सूर्यकुमार यादव बिना खेले बाहर हुए, ईशान किशन भी नहीं कर सके ओपनिंग
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: तीसरे टी20 में युजवेंद्र चहल होंगे टीम इंडिया के तुरुप के इक्के, जानिये क्यों?इस सीरीज को देश में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है. लेकिन टीम में इतना बदलाव काफी फायदेमंद नहीं रहने वाला है. अब चौथे मैच में देखना होगा कि मैनेजमेंट किसे बतौर ओपनर भेजता है. क्योंकि राहुल तीन पारियों में सिर्फ एक रन बना सके हैं और दो बार शून्य पर आउट हुए हैं. ऐसे में उन्हें अगले मैच से बाहर किया जा सकता है. इसके अलावा मैच में सूर्यकुमार यादव को नहीं उतारा गया. पिछले मैच में उन्हें बल्लेबाती का मौका नहीं मिला था. यानी उन्हें बिना खेले ही टीम से बाहर कर दिया गया. यह बात भी फैंस को समझ में नहीं आई.