- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhind
- Two New Corona Patients, Including Elderly, Returned From Bhopal, Now 4 Infected In District
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंड42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो
- भीम नगर के 28 वर्षीय युवक को मालनपुर की फैक्ट्री में नौकरी के लिए जाना था
जिले में मंगलवार को कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं। कुशवाह कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग कुछ दिन पहले भोपाल से लौटे हैं। उन्हें सर्दी, खांसी, जुकाम की शिकायत हुई, तो वे जिला अस्पताल में दवा लेने पहुंचे थे। यहां जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं भीम नगर के 28 वर्षीय युवक को मालनपुर की फैक्ट्री में नौकरी के लिए जाना था। उससे कोविड टेस्ट की रिपोर्ट मांगी गई थी, जो पॉजिटिव आई है। युवक को कोरोना जैसे कोई लक्षण नहीं है।
अब दूसरे राज्यों से आने वालों की होगी स्क्रीनिंग
होली पर लोग दूसरे राज्यों से घर लौटेंगे। ऐसे में संक्रमण का खतरा ज्यादा है। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस का कहना है कि दूसरे राज्यों से आने वालों लोगों की स्क्रीनिंग शुरू की जाएगी। यह व्यवस्था जिले के सभी बस स्टैंड पर लागू की जाएगी।