Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
मंगलवार को पुलिस जनसुनवाई में नव भारत गृह निर्माण सहकारी संस्था, आदर्श श्रमिक गृह निर्माण सहकारी संस्था, जय महालक्ष्मी सहकारी साख संस्था मर्यादित और नव आनंद गृह निर्माण संस्था के खिलाफ करीब एक दर्जन से ज्यादा शिकायतें आईं।
एएसपी अरविंद तिवारी ने बताया कि डीआरपी लाइन में रहने वाली संध्या चौबे ने नव आनंद गृह निर्माण संस्था के खिलाफ रुपए लेने के बाद भी प्लॉट नहीं दिए जाने की शिकायत की है। इसी तरह ओमप्रकाश यादव ने जय महालक्ष्मी संस्था के पूर्व प्रबंधक पर लाखों रुपए की हेराफेरी के आरोप लगाए।
इसी तरह विनीता मनोचा ने नव भारत गृह निर्माण सहकारी संस्था की विज्ञान नगर (हुक्माखेड़ी) की जमीन पर प्लॉट आवंटन होने, उसके रुपए जमा कराने के बाद भी प्लॉट नहीं देने की शिकायत की है। देवी अहिल्या श्रमिक कामगार सहकारी संस्था मर्यादित के खिलाफ महेंद्र सिंह सिकरवार ने दो प्लॉट हड़पने के आरोप लगाए।