IND Vs ENG: Virat Kohli की ‘गलती’ से Rishabh Pant हुए आउट, भड़के फैन्स, बना डाले ऐसे Memes और Jokes

IND Vs ENG: Virat Kohli की ‘गलती’ से Rishabh Pant हुए आउट, भड़के फैन्स, बना डाले ऐसे Memes और Jokes


नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया को 8 विकेट से करारी मात झेलनी पड़ी. इस माच में कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की एक गलती ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और टीम दोनों  पर ही भारी पड़ गई. दरअसल, भारतीय टीम जब 11वें ओवर के दौरान बल्लेबाजी कर रही थी, उसी वक्त विराट की एक गलत कॉल के चलते पंत रन आउट हो गए. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों को मजे लेने के लिए एक नई बात मिल गई.

जमकर वायरल हो रहे मीम्स 

बेहतरीन फॉर्म में चल रहे ऋषभ पंत (Rishabh Pant) से फैंस को तीसरे मैच में भी एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन विराट कोहली की जल्दबाजी के चलते पंत रन आउट हो गए. पंत (Rishabh Pant) के रन आउट होने के बाद  लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर मजे लेना शुरू कर दिया है. लोग पंत के रन आउट वाली घटना पर अलग-अलग मीम्स बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं. 

 

 

 

 

 

 

      
सीरीज में पिछड़ा भारत 

तीसरे मैच में इंग्लैंड से 8 विकेट से हारने के बाद भारत अब इस सीरीज में 1-2 से पीछड़ गया है. इस सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी. दूसरे मैच में भारतीय टीम ने दमदार वापसी करते हुए 7 विकेट से इंग्लैंड को पीटा. सीरीज का चौथा मैच इसी मैदान पर 18 मार्च को खेला जाएगा. ऐसे में भारत की नजरें इस सीरीज में बराबरी करने पर होंगी.

 

 





Source link