जसप्रीत बुमराह ने अपनी संगीत सेरेमनी में लगाए ठुमके (Instagram)
बुमराह और संजना की संगीत सेरेमनी के इस वीडियो में यह कपल जमकर डांस करता हुआ नजर आ रहा है. संगीत सेरेमनी में बुमराह काले रंग की शेरवानी पहने हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं संजना ने पर्पल रंग का लहंगा पहना हुआ है.
बुमराह और संजना की संगीत सेरेमनी के इस वीडियो में यह कपल जमकर डांस करता हुआ नजर आ रहा है. संगीत सेरेमनी में बुमराह काले रंग की शेरवानी पहने हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं संजना ने पर्पल रंग का लहंगा पहना हुआ है. वीडियो में यह कपल डांस स्टेप्स को मिलाते हुए नजर आ रहे हें. बुमराह का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स भी इसे काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इसकी वजह शायद यह भी है कि फैन्स बुमराह को पहली बार डांस करते हुए देख रहे हैं.
IND VS ENG: हार के बाद उखड़े विराट कोहली कहा- जीत में काम ना आने वाली पारी काम की नहींजसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन ने 15 मार्च को 2021 को गोवा में शादी की. दोनों की अनंत कारज की रस्म गुरुद्वारे में हुई. शादी के साथ-साथ बाकी सभी सेरेमनी भी गोवा में ही हुई हैं. अपनी शादी की जानकारी देते हुए बुमराह और संजाना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, प्यार से प्रेरित होकर, हमने एक साथ एक नई यात्रा शुरू की है. आज हमारे जीवन के सबसे खुशी के दिनों में से एक है और हम अपनी शादी की खबरें और अपनी खुशी आपके साथ साझा करते हुए बेहद धन्य महसूस कर रहे हैं.
इस वीडियो के साथ ही जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन की हल्दी, मेहंदी, संगीत की रस्मों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
बता दें कि संजना गणेशन आईपीएल के दौरान केकेआर डायरीज नाम के शो की भी होस्ट रह चुकी हैं. वह 2016 में केकेआर के साथ जुड़ी थीं और नाइट क्लब नाम का शो होस्ट करती थीं. संजना गणेशन आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 को भी कवर कर चुकी हैं. संजना गणेशन इंजीनियरिंग भी कर चुकी हैं हालांकि उन्होंने मॉडलिंग की तरफ रुख किया और साल 2014 में वो मिस इंडिया के फाइनल तक पहुंची थीं. संजना ने एमटीवी के रिएलिटी शो स्पिलिट्स विला से टीवी पर अपना डेब्यू किया था. संजना गणेशन ने साल 2013 में फेमिना गॉर्जियस का खिताब भी जीता था.