- Hindi News
- Local
- Mp
- Ghouwara Block President Chhota Raja Was Gunned Down By Two Attackers, Killed In Electoral Rivalry; Supporters Vandalize Hospital
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
छतरपुर13 मिनट पहले
एक फायर मिस हुआ, दूसरी गोली पेट में लगी। दो घंटे बाद इलाज के दौरान मौत।
- कांग्रेस नेता के हत्यारों पर SP ने किया 10 हजार का इनाम घोषित
जिले के घुवारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह उर्फ छोटे राजा की बड़ामलहरा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का LIVE VIDEO सीसीटीवी में कैद हो गया। घटना के समय कांग्रेस नेता एक होटल के बाहर खड़े थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे। दोनों बदमाश हेलमेट पहने हुए थे। बदमाशों ने दो राउंड गोली चलाई। एक फायर मिस हो गया, जबकि दूसरी गोली इंद्र प्रताप सिंह के पेट में लगी। हमलावर मौके से भाग निकले। फायरिंग की घटना से दहशत फैल गई। कुछ ही देर में पूरा बाजार बंद हो गया। घटना मंगलवार की शाम की है।
बड़ामलहरा में प्राथमिक उपचार के बाद घायल कांग्रेस नेता को जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने ओटी में ले जाकर इलाज शुरू किया पर उन्हें बचाया नहीं जा सका। रात 9 बजे डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कांग्रेस समर्थकों ने तोड़फोड़ कर दी। कांग्रेस नेता इंद्र प्रताप सिंह की हत्या को चुनावी रंजिश से जोड़ा जा रहा है। पुलिस ने हाकिम सिंह, मोर पाल सिंह, हरदेव सिंह, इमरत लोधी, रामकृपाल लोधी, हरिचरन लोधी पर हत्या का मामला दर्ज किया है।
कांग्रेस नेता की हत्या के बाद सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता।
कांग्रेस नेता की हत्या के बाद बड़ामलहरा में अगले दिन भी तनाव की स्थिति है। कांग्रेस नेता की हत्या से भड़के समर्थकों ने छतरपुर और बड़ामलहरा में प्रदर्शन किया। मौके पर 4 जिलों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस ने 6 आरोपियों पर हत्या का मामला किया दर्ज किया है। SP सचिन शर्मा ने 10 हजार का किया इनाम घोषित किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 15 सदस्यीय पुलिस टीम लगाई गई है।
बड़े भाई की भी 6 साल पहले हो चुकी हत्या
इंद्र प्रताप मूल रुप से पठिया गांव के रहने वाले थे। उनके बड़े भाई भगवत सिंह सरपंच रह चुके हैं, जबिक भाभी जिला पंचायत सदस्य रही हैं। 6 साल पहले भगवत सिंह का भी मर्डर हो गया था।
बड़ामलहरा में तनाव को देखते हुए चार जिलों से बुलाई गई फोर्स।