- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- After Getting Married To Two Young Men, She Was Running Away With One Lakh Rupees, The Father And Other Women Were Arrested.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- सुरखी थाना क्षेत्र का मामला, महिला सेल की टीम ने करवाई कर पकड़ा
क्राइम ब्रांच ने दाे युवकाें से शादी करने वाली जालसाज दुल्हन, उसके पिता और अन्य परिचित काे गिरफ्तार किया है। गिराेह एक साल से जिले में सक्रिय था। वह ऐसे युवकों को फंसाते थे, जिनकी शादी नहीं हो पा रही थी। लड़की के परिवार काे गरीब बताकर शादी के लिए पहले ही लड़के वालाें से गिराेह के लाेग रुपए ऐंठ लेते थे। वहीं, शादी के बाद चंद दिन लड़की पति के साथ ससुराल में रहकर चढ़ावे के गहने और रुपए लेकर चंपत हाे जाती थी। रिपाेर्ट पर पुलिस ने गिराेह के सदस्याें काे अलग-अलग जगह से पकड़ा।
दाेनाें से 50-50 हजार रुपए वसूले थे
छतरपुर की रहने वाली मनीषा साैंर (20) अपने पिता काेठी साैंर व परिचित रहली निवासी आनंद उर्फ हल्ले कुर्मी के साथ युवकाें काे शादी के जाल में फांस रहे थे। महिला अपराध सेल की प्रभारी संगीता सिंह ने बताया, गिराेह ने मनीषा की शादी पहले बसंत विहार निवासी पवन चाैरसिया, फिर जैसीनगर के तलैया गांव निवासी देवसिंह कुर्मी से कराई थी। दाेनाें से शादी के पहले 50-50 हजार रुपए यह कहकर लिए थे, लड़की गरीब है। शादी की तैयारी के लिए रुपए देना हाेंगे। शादी के बाद मनीषा पहले पति के यहां 15 दिन रुकी और दूसरे पति के साथ 2-3 महीने रही।