मिग-21 बाइसन दुर्घटनाग्रस्त: एयरफोर्स स्टेशन पर हादसा होते ही बुलाई फायर ब्रिगेड, गेट पर 20 मिनट खड़ी रहीं चार गाड़ियां

मिग-21 बाइसन दुर्घटनाग्रस्त: एयरफोर्स स्टेशन पर हादसा होते ही बुलाई फायर ब्रिगेड, गेट पर 20 मिनट खड़ी रहीं चार गाड़ियां


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Fire Brigade Called As Soon As The Accident Happened At The Airforce Station, Four Vehicles Were Standing At The Gate For 20 Minutes

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • शहर में फैली एयरपोर्ट पर आग की खबर

एयरफोर्स स्टेशन पर जैसे ही मिग-21 बाइसन दुर्घटनाग्रस्त हुआ तो आग लगी, इसके बाद तुरंत एयरफोर्स स्टेशन से फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। ग्वालियर के फायर ब्रिगेड स्टेशन से एक साथ चार गाड़ियां रवाना हुईं, जिन्हें गेट पर ही रोक लिया गया। चालकों के मोबाइल जमा करा लिए गए। करीब 20 मिनट तक गाड़ियां खड़ी रहीं और फिर इन्हें लौटा दिया। गेट पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां देखकर लोगों में अफवाह फैल गई कि एयरपोर्ट पर आग लग गई है। कई लोग इसके आसपास भी पहुंच गए।

करीब एक घंटे बाद दोपहर 1:11 बजे भारतीय वायुसेना के ट्विटर हैंडल से सूचना जारी हुई कि सेंट्रल कमांड के एक एयरबेस पर मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह खबर सोशल मीडिया पर चलते ही ग्वालियर के पुलिस और प्रशासनिक अफसर भी अलर्ट हुए। अफसरों ने अपने स्तर पर महाराजपुरा एयरबेस के अफसरों से संपर्क किया, तब इस घटना की पुष्टि हुई।

दोपहर तक पूरे शहर में हादसे की खबर फैल गई। सोशल मीडिया पर राजनेताओं से लेकर आम लोगों तक ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया। सीएसपी महाराजपुरा रवि सिंह भदौरिया ने बताया कि वरिष्ठ अफसरों के निर्देश पर महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन से घटना की जानकारी ली तो सामने आया है कि हादसे में तकनीकी खराबी के बाद मिग 21 में आग लग गई। पूरा विमान जल गया। इसमें ही ग्रुप कैप्टन ए. गुप्ता की मौत हो गई। सुरक्षा को लेकर बैठक: ग्रुप कैप्टन ए.गुप्ता इस हादसे में शहीद हो गए। उनकी अंत्येष्टि ग्वालियर में की जाएगी। सुरक्षा को लेकर बुधवार रात को बैठक हुई। इसमें नगर निगम, पुलिस और प्रशासन सहित एयरफोर्स के अफसर शामिल हुए। सुरक्षा में मुरार और थाटीपुर थाने का फोर्स तैनात रहेगा।

खबरें और भी हैं…



Source link