Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रायपुरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
प्रज्ञान ओझा को सभी ने मिलकर कुछ यूं केक लगाया।
- रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज में खिलाड़ियों की मस्ती का वीडियो हुआ वायरल
- सचिन के 100 शतक पूरे होने के दिन 16 मार्च को इंडिया के खिलाड़ियों ने खेली केक की होली
नवा रायपुर के क्रिकेट ग्राउंड में रोड सेफ्टी क्रिकेट सीरीज जारी है और खिलाड़ियों की मस्ती भी। ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें इरफान पठान, युवराज, यूसुफ और मोहम्मद कैफ मिलकर प्रज्ञान ओझा के मुंह पर केक लगा रहे हैं। जब जी भरकर इन खिलाड़ियों ने ओझा का सिर और चेहरा केक से भर दिया तो छोड़ा इसके बाद ओझा ने युवराज सिंह को केक लगाने के लिए दौड़ाया।
तस्वीर रायपुर के क्रिकेट स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम की है। केक की होली खेलकर पूरे ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों ने खूब मस्ती की।
आगे युवराज भाग रहे थे, पीछे ओझा। ड्रेसिंग रूम के एक कोने में युवराज रुक गए और फिल्मी विलेन के अंदाज में हंसते हुए ओझा उनके करीब जा रहे थे। युवराज ने कहा तू मुझे ये केक लगाएगा तो टेबल पर पड़ा सारा केक तूझे लगा दूंगा।
देखिए वीडियो
जब ओझा आगे बढ़े तो युवराज पीछे की तरफ भागे और टेबल से केक उठा लिया। पास ही खड़े मोहम्मद कैफ ने उन्हें पकड़ लिया। ओझा भी लपके और युवराज पर सारा केक लगा दिया। युवराज के हाथ में जो केक था उन्होंने कैफ के चेहरे पर मल दिया।
ये केक सचिन के 100 शतक पूरे होने की खुशी में बनाया गया था, जिसकी होली खेली गई।
इस वजह से खेली गई केक की होली
रायपुर के ड्रेसिंग रूम में केक की होली 16 मार्च को खेली गई। दरअसल सचिन तेंदुलकर ने इसी दिन 100 शतक पूरे किए थे। क्रिकेट स्टेडियम के आकार का केक ड्रेसिंग रूम में लाया गया। सचिन ने इस केक को काटा, उनके चेहरे पर भी खिलाड़ियों ने केक लगाया था। मस्ती के चक्कर में केक खाया कम गया मगर होली खेलने के काम आया।
चिन्मय तिवारी भी बने थे शिकार देखें वीडियो